28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमराजनीति"B से बीड़ी, B से बिहार..." कांग्रेस के ट्वीट पर भाजपा का...

“B से बीड़ी, B से बिहार…” कांग्रेस के ट्वीट पर भाजपा का गुस्सा !

भाजपा-जेडीयू ने बोला हमला

Google News Follow

केरल कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से किए गए एक ट्वीट ने बिहार की राजनीति में बवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल, एक्स पर कांग्रेस ने एक चार्ट साझा करते हुए बीड़ी और बिहार का नाम एक साथ जोड़कर लिखा, “बीड़ी और बिहार दोनों ‘B’ से शुरू होते हैं। अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता।”

दरअसल कांग्रेस की इस पोस्ट में जीएसटी सुधार का हवाला दिया गया था। चार्ट में बताया गया कि सरकार ने हाल ही में तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ा दिया है। तंबाकू, सिगरेट और सिगार पर जीएसटी 28 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया गया है। बीड़ी पर टैक्स 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। इसी संदर्भ में कांग्रेस ने यह विवादित टिप्पणी की।

Latest and Breaking News on NDTV

भाजपा ने इसे बिहार और बिहारियों का अपमान बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “कांग्रेस पार्टी एक बार फिर अपनी बिहार विरोधी मानसिकता दिखा रही है। उसने बिहार और बिहारियों की तुलना बीड़ी से की है। सोचिए, यह कैसी सोच है। यही वह कांग्रेस है, जिसने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी की मां के लिए अपमानजनक बातें कहीं थीं।”

पूनावाला ने आगे कहा कि यह पहली बार नहीं है जब विपक्षी दलों ने बिहार पर टिप्पणी की हो। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके नेताओं ने बिहारियों को पानीपूरी बेचने वाला और टॉयलेट क्लीनर बताया था। रेवंत रेड्डी ने बिहार के डीएनए पर सवाल उठाते हुए कहा था, की तेलंगाना का डीएनए बिहारी डीएनए से बेहतर है। इससे पहले राहुल गांधी भी उत्तर भारतीयों पर टिप्पणी कर कहा था की उत्तर के लोगों को मुद्दों की समझ नहीं है, जितनी केरल के लोगो को है। वहीं भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “अगर कांग्रेस कहती है B से बिहार और B से बीड़ी, तो हम भी कहेंगे C से कांग्रेस, C से करप्शन और चाटुकारिता है।”

इसी बीच जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस ट्वीट को बिहार का अपमान बताया। उन्होंने कहा, “बिहार की पहचान बीड़ी से है क्या? बिहार बुद्धिमान है, सम्मान के लिए जाना जाता है। यह धरती माता सीता और सूफी संतों की है। बिहारी स्वाभिमान और आत्मसम्मान से जीते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन के सहयोगी दल पहले भी बार-बार बिहार का अपमान करते रहे हैं। नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, “अब यह उनके लिए अग्निपरीक्षा का समय है। केवल उम्मीदवार बनने के लिए चरण पादुका मत धोइए, बिहार के अपमान पर बोलिए। जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।”

केरल कांग्रेस के इस ट्वीट ने न केवल विपक्ष बल्कि उसके सहयोगियों को भी असहज कर दिया है। बिहार की राजनीति में यह मुद्दा तेज़ी से गरमा रहा है। बीजेपी और जेडीयू दोनों ने साफ संकेत दिया है कि इसे वे चुनावी मुद्दा बनाएंगे और कांग्रेस को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें:

बाबा रामदेव ने जीएसटी बदलाव पर पीएम मोदी की सराहना की! 

जीएसटी बदलाव से प्रक्रियाएं सरल, मध्यम वर्ग-गरीबों का बोझ कम होगा! 

रांची: रिनपास ने पूरे किए 100 वर्ष, डाक टिकट जारी!

पीयूष गोयल ने उद्योग जगत से जीएसटी लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की अपील की!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें