29 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामाUttar pradesh: प्रॉपर्टी डीलर के परिवार को बंधक बनाकर एक करोड़ की...

Uttar pradesh: प्रॉपर्टी डीलर के परिवार को बंधक बनाकर एक करोड़ की डकैती

Google News Follow

गाजियाबाद। जिले के टॉनिक सिटी में बाइक पर सवार बदमाशों ने बुधवार को एक प्रॉपर्टी डीलर के घर से एक करोड़ रुपये की डकैती की। बदमाश मुंह पर मास्क लगाए हुए थे। घर में घुसने के बाद बदमशो ने पूरे परिवार को गन पॉइन्ट पर रखकर एक घर में बंद कर दिया और गहने और पैसे लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार ट्रॉनिका सिटी थाने के पाबी सादकपुर गांव निवासी छोटे खां का ट्रॉनिका सिटी की अंसल ईस्ट एंड कॉलोनी में तीन मंजिला मकान है। जबकि पास की खुशहाल पार्क कॉलोनी में प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का ऑफिस है। मकान की प्रथम मंजिल उनके भाई मईनुददीन की है तथा तीसरी मंजिल पर ट्रॉनिका सिटी में हाइड्रोलिक पाइप बनाने की फैक्टरी चलाने वाले साजिद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ किराए पर रहते हैं। छोटे खां ने बताया कि बुधवार को वह अपने ऑफिस में थे। उनके भाई मईनुददीन का परिवार पाबी गांव में ही रहता है। दोपहर को घर में उनकी पत्नी शबाना, भतीजा शाहरुख, बेटा यश व सुभान, बेटी गुड़िया व इलवा थी।

दोपहर करीब 2.30 बजे मुंह पर मास्क लगाए छह बदमाश घर का मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए और दरवाजा खटखटाया। शाहरुख ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी तथा अंदर घुसकर सभी परिजनों को गन प्वाइंट पर लेकर मोबाइल एक तरफ रखवा दिए तथा एक कमरे में बंधक बना लिया। एक बदमाश पिस्टल तानकर उनके पास ही खड़ा रहा।

जबकि अन्य बदमाशों ने छोटे खां के कमरे से आलमारी का ताला तोड़कर 5.50 लाख की नकदी व उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन व कानों से कुंडल उतरवा लिए। मकान की प्रथम मंजिल पर मईनुददीन की आलमारी का ताला तोड़कर 41.50 लाख की नगदी लूट ली। जबकि मकान की तीसरी मंजिल पर साजिद के कमरे से आलमारी का ताला तोड़कर 50 लाख की नकदी से भरा बैग लूट लिया। करीब आधा घंटे तक घर की तीनों मंजिल की आराम से तलाशी लेने के बाद बदमाश मकान से निकलकर फरार हो गए।

बदमाशों के भागने के बाद शाहरुख व शबाना ने परिजनों को मोबाइल पर घटना की सूचना दी। छोटे खां व मईनुददीन घर पहुंचे और 112 पर कॉल नही लगी तो ट्रॉनिका सिटी थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। दिनदहाड़े करीब एक करोड़ रुपये की डकैती की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसएसपी/डीआईजी अमित पाठक, एसपी देहात डा ईरज राजा, सीओ अतुल कुमार सोनकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना का जल्द खुलासा करने की बात कही

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें