29 C
Mumbai
Tuesday, February 3, 2026
होमराजनीतिबिहार में शिक्षा, रोजगार और सिंचाई बदहाल: तेजस्वी यादव का NDA सरकार...

बिहार में शिक्षा, रोजगार और सिंचाई बदहाल: तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर वार!

Google News Follow

Related

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार (6 सितंबर)को एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि 20 वर्षों से सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा-जदयू गठबंधन राज्य को बुनियादी सुविधाएं देने में नाकाम रहा है।पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में हालात बेहद खराब हैं। “बिहार में न दवाई है, न पढ़ाई है, न सिंचाई है। अपराध बढ़ गया है और भ्रष्टाचार चरम पर है। 20 साल से ये लोग सत्ता में हैं, लेकिन बिहार आज भी देश में प्रति व्यक्ति आय के मामले में सबसे पीछे है। किसानों की आय सबसे कम है और यहां कोई उद्योग-धंधा नहीं है।”

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि अब जब चुनाव करीब हैं, तो एनडीए हमारी बातों की नकल कर रहा है। उन्होंने पूछा, “एक भी बड़ा उद्योग क्यों नहीं लगा? पहले ये लोग इन मुद्दों पर क्यों नहीं बोलते थे?” ‘माई बहिन योजना’ के फॉर्म को लेकर उठे सवालों पर तेजस्वी ने कहा कि लोग स्वेच्छा से फॉर्म भर रहे हैं और इसमें कोई गलत बात नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा-जदयू गठबंधन हताश और परेशान है।

इससे पहले, राजद नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी सरकार पर करारा वार किया। उन्होंने लिखा कि एनडीए की डबल इंजन सरकार ने 20 वर्षों में बिहार की दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया है। तेजस्वी ने दस सवालों की सूची जारी करते हुए मतदाताओं से अपील की कि जब सत्ताधारी गठबंधन वोट मांगने आए, तो उनसे गरीबी, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और विकास की बदहाल स्थिति जैसे मुद्दों पर सवाल करें।

बिहार में जदयू और भाजपा का गठबंधन लंबे समय से सत्ता में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए लगातार विकास का दावा करता रहा है, जबकि विपक्ष का आरोप है कि राज्य शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बुनियादी मोर्चों पर पिछड़ा हुआ है। तेजस्वी यादव के इन तीखे हमलों से साफ है कि बिहार में आगामी चुनावी माहौल और गरमाएगा, जहां जनता के सामने एक बार फिर से ‘सुशासन बनाम बदहाली’ का नैरेटिव पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

कडलूर गैस लीक मामला: जांच समिति गठित, 40 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती!

11.5 लाख करोड़ का हुआ भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग, 11 साल में 6 गुना उछाल!

जयपुर में चार मंजिला हवेली ढही, दो लोगों की मौत, 5 को बचाया गया!

‘द बंगाल फाइल्स’ की धीमी शुरुआत, पहले दिन फीकी पड़ी कमाई!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,289फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें