28 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमक्राईमनामाझारखंड में कोयला ट्रांसपोर्टिंग घोटाला, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार!

झारखंड में कोयला ट्रांसपोर्टिंग घोटाला, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार!

गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर कोयला कारोबारियों से कमीशन के नाम पर जबरन वसूली करने का आरोप है।

Google News Follow

Related

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की रांची स्थित एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने मंगलवार को रामगढ़ जिले के गिद्दी इलाके में कोयला परिवहन में अवैध वसूली के मामले में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर कोयला कारोबारियों से कमीशन के नाम पर जबरन वसूली करने का आरोप है।

एसीबी ने इस मामले में आरसी 9 (ए)/2025-आर के तहत केस दर्ज किया था। जांच के दौरान सीबीआई की टीम ने गिद्दी एरिया में कई बार छापेमारी की और सबूत जुटाए।

इसके बाद मंगलवार को सीसीएल के तीन कर्मचारियों अनिल कुमार, दीपक कुमार और नरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इन पर आरोप है कि उन्होंने कोयला कारोबारियों से लेन-देन की प्रक्रिया में अनियमित तरीके से वसूली की।

इसी प्रकरण में सीबीआई ने चार अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनमें मो. सद्दाम, इसराइल अंसारी, मो. तबारक और अरुण लाल शामिल हैं। ये सभी कथित तौर पर कोयला लिफ्टर और दलाल के रूप में काम करते थे।

इन पर कोयले की रोड सेल प्रक्रिया में अवैध रूप से ट्रक पास कराने और कोयला उठाने की अनुमति दिलाने के बदले नाजायज रकम वसूली का आरोप है।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से गिद्दी एरिया में कोयला परिवहन से जुड़े कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों से कमीशन वसूला जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने निगरानी शुरू की और कई दिनों तक क्षेत्र में गतिविधियों पर नजर रखी।

जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से काम कर रहे थे और कोयला कारोबारियों पर दबाव बनाकर वसूली कर रहे थे।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है और सीबीआई इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें-

50% भारतीय हेल्दी एजिंग कर रहे, 71% टेक से फिट रह रहे!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,263फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें