27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियानव निर्वाचित उपराष्ट्रपति निष्पक्ष रहकर पक्ष-विपक्ष संग समन्वय करें: तेजस्वी!

नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति निष्पक्ष रहकर पक्ष-विपक्ष संग समन्वय करें: तेजस्वी!

विपक्ष जो भी बात कहती है, वह जनता की आवाज बनकर करती है और सरकार की कमियों को दिखाती है। हमारी उम्मीद रहेगी कि वे पक्षपाती नहीं होंगे।

Google News Follow
उपराष्ट्रपति के चुनाव में सीपी राधाकृष्णन की जीत पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति को हमारी शुभकामनाएं हैं। उम्मीद करते हैं कि वे निष्पक्ष होकर, पक्ष हो या विपक्ष हो, सबको साथ लेकर चलेंगे।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उपराष्ट्रपति संविधान की रक्षा करेंगे और बुक ऑफ लॉ के हिसाब से पार्लियामेंट चलाएंगे। पार्लियामेंट में जनता की आवाज उठनी चाहिए। विपक्ष जो भी बात कहती है, वह जनता की आवाज बनकर करती है और सरकार की कमियों को दिखाती है। हमारी उम्मीद रहेगी कि वे पक्षपाती नहीं होंगे।

उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी ओर से कोई क्रॉस वोटिंग नहीं है। उन्होंने कहा कि मजबूती के साथ हमारे नौ सांसदों ने विपक्ष में वोट दिया है। क्या हुआ है, क्या नहीं हुआ है, यह पार्लियामेंट में लीडर की बात है।

माई बहिन मान योजना’ को लेकर फॉर्म भरवाने पर सत्ता पक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि रोज यही बात की जा रही है। राष्ट्रीय जनता दल के जो बहादुर कार्यकर्ता हैं, वे लोगों के पास पहुंच रहे हैं और उनकी स्वेच्छा से फॉर्म भर रहे हैं। सरकार बनते ही हम लोग इस माई बहिन मान योजना को लागू करेंगे। इससे महिलाओं को फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बेचैनी में कुछ-कुछ बयान दे रहे हैं। कोई गैरकानूनी काम है तो बताएं? जब हम लोग फॉर्म भरवा रहे हैं, लोग स्वेच्छा से भर रहे हैं, तो इसमें गैरकानूनी काम क्या है? उन्होंने कहा कि यह जानते हैं कि जो तेजस्वी कहेगा, वह करेगा। ये लोग अभी से ही डरे हुए हैं, इसलिए कुछ भी बोल रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

हरियाणा: गेहूं गबन मामले में खाद्य आपूर्ति इंस्पेक्टर गिरफ्तार, जांच जारी​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें