29 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाकाशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मॉरीशस पीएम संग होगी अहम वार्ता!

काशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मॉरीशस पीएम संग होगी अहम वार्ता!

इस दौरान मुख्य सचिव और डीजीपी भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद पीएम मोदी का सड़क मार्ग से ताज होटल तक भव्य स्वागत किया गया।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने 52वें दौरे पर काशी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सहित कई मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्य सचिव और डीजीपी भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद पीएम मोदी का सड़क मार्ग से ताज होटल तक भव्य स्वागत किया गया।

ताज होटल पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से वातावरण गूंजा दिया। ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के बीच प्रधानमंत्री ने कार से हाथ हिलाकर काशीवासियों का अभिवादन किया। भाजपा नेता धर्मेंद्र राय ने भोजपुरी गीत गाकर माहौल को और जीवंत बना दिया।

पीएम मोदी ने ताज होटल में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी की। यहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होनी है। माना जा रहा है कि इस वार्ता से भारत और मॉरीशस के संबंध और प्रगाढ़ होंगे। काशी में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक पल बताया और जीएसटी सुधार जैसे फैसलों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल रहा। पुलिस लाइन से लेकर ताज होटल तक सड़कों पर भगवा झंडे लहराए गए और जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए। सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने जीरो जोन घोषित कर रखा था। आईबी, एलआईयू और पुलिस के अधिकारी पूरी तरह अलर्ट रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी से वाराणसी में उत्सव का माहौल बन गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस दौरे से काशी के साथ-साथ भारत-मॉरीशस रिश्तों में भी नई ऊर्जा का संचार होगा।

यह भी पढ़ें-

अमेरिका में कंजरवेटिव नेता चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,272फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें