30.9 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमक्राईमनामाबरेली: दिशा पाटनी के पैतृक घर के बाहर गोल्डी बरार ने चलवाईं...

बरेली: दिशा पाटनी के पैतृक घर के बाहर गोल्डी बरार ने चलवाईं गोलियां

परिवार दहशत में

Google News Follow

शुक्रवार (12 सितंबर) की देर रात बरेली के सिविल लाइंस इलाके में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के पैतृक घर के बाहर भारी गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी मचा दी। विला नंबर 40 पर हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी कथित तौर पर गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली है। पुलिस के अनुसार घटना के समय घर के अंदर दिशा के पिता व सेवानिवृत्त डीएसपी जगदीश सिंह पाटनी, माता और मेजर बहन खुशबू पाटनी मौजूद थीं। परिवार ने बताया कि करीब आधी रात घर के बाहर अचानक 8-10 राउंड फायर किए गए। घर के बाहर कई खोखे तथा खोली गई गैलियां पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने बरामद की हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच के लिए 5 टीमें गठित कर दी गयीं। मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। बरेली के सीनियर एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और गोल्डी बरार के नेटवर्क के खिलाफ अलर्ट जारी कर दिया गया है।

हमले के बाद पाटनी परिवार के मुखिया ने घटनास्थल और अपनी भावनाएँ बयान करते हुए कहा, “फायरिंग से हम सब दहशत में थे। मेरी नींद भी खुल गई थी। बाहर आने की कोशिश भी की थी, जैसे तैसे आड़ लेकर हम बचे।” उन्होंने पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की, “पुलिस ने सबसे पहले हमारी सुरक्षा की है। घर के बाहर गार्ड्स लगे हुए हैं। पीछे पुलिस खड़ी है। पुलिस ने कोई कोताही नहीं बरती। जबसे पुलिस को पता चला है, तबसे लगातार काम कर रही है.”

परिवार ने प्रशासन से भी सख्त कदम की मांग की और कहा, “ये योगी जी का ये प्रदेश है। इस तरह की गुंडागर्दी पर पूरी लगाम लगाई जाए।” पुलिस ने बताया कि फायरिंग के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर एक धमकीभरा पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें लिखा गया,“यह तो सिर्फ ट्रेलर है, अगली बार जान से मार देंगे.” पोस्ट में कई कथित गैंगस्टरों के अकाउंट्स भी टैग किए गए थे।

Latest and Breaking News on NDTV

जांच जारी है। पुलिस CCTV, मोबाइल लोकेशन, खोखों की फोरेंसिक जांच और सोशल मीडिया पोस्ट के स्रोतों का पता लगाने में जुटी है। स्थानीय प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस तैनात कर सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित कर दी है और परिवार को लगातार सुरक्षा आवंटित की गई है। पुलिस ने लोगों से शान्ति बनाए रखने और जांच में मदद के लिए किसी भी संदिग्ध सूचना को नजदीकी थाने से साझा करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें:

मिजोरम: कुतुब मीनार से भी ऊंचे रेल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी !

जी-7 देशों पर अमेरिका का दबाव; रूस से तेल खरीदने वालों पर टैरिफ लगाने की मांग!

भारत ने दिया फिलिस्तीन को मान्यता का समर्थन, संयुक्त राष्ट्र में ऐतिहासिक वोट!

घरेलू नुस्खे और इस जीवनशैली से रखें आवाज़ व कंठ का ख्याल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें