28.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटहल्द्वानी: फर्जी दस्तावेज बनाने वाले सीएससी सेंटरों पर पुलिस का शिकंजा, 8...

हल्द्वानी: फर्जी दस्तावेज बनाने वाले सीएससी सेंटरों पर पुलिस का शिकंजा, 8 केंद्र सीज!

Google News Follow

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार (16 सितंबर) को अवैध गतिविधियों की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) सील कर दिए। इन केंद्रों पर बिना अनुमति संचालन के साथ ही सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर कर फर्जी कागजात बनाए जा रहे थे।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि कई सीएससी सेंटरों पर सेवा की गुणवत्ता खराब है और वहां अवैध दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सुशील कुमार के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया और पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान कुल 19 सीएससी सेंटरों की तलाशी ली गई। इनमें से कई के पास संचालन की अनुमति ही नहीं थी। वहीं, कुछ केंद्रों पर दस्तावेजों की हेराफेरी कर फर्जी कागजात बनाए जा रहे थे।

पुलिस की छानबीन में सामने आया कि इन केंद्रों पर न तो रजिस्टर का रखरखाव किया गया था, न रेट लिस्ट प्रदर्शित थी और न ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इन अनियमितताओं और संदेहास्पद गतिविधियों के चलते आठ केंद्रों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

छापेमारी में पुलिस ने कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। इस जांच में मजिस्ट्रेट को भी शामिल किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद जिनकी संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

एसपी सिटी ने चेतावनी दी कि यदि सीएससी सेंटर नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल निर्धारित नियमों के अनुसार ही संचालन करें। बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध दस्तावेज बनाने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। पुलिस ने पूर्व में भी कार्रवाई की थी, लेकिन कुछ केंद्र दोबारा अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए गए। इस बार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें सील कर दिया।

यह भी पढ़ें:

सुन्नी वक्फ बोर्ड करप्शन का अड्डा, भंग किया जाए:- मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी

अभिनेता आलोक नाथ को एमएलएम फ्रॉड केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत!

मालेगांव ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा, “बरी करने के फैसले के खिलाफ हर कोई अपील नहीं कर सकता”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें