29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामाराष्ट्रीय एसटी आयोग का बड़ा कदम: सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच...

राष्ट्रीय एसटी आयोग का बड़ा कदम: सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की सिफारिश!

Google News Follow

गोड्डा जिले के चर्चित सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में नया मोड़ आ गया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने इस मुठभेड़ को संदेहास्पद मानते हुए पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की है। आयोग की टीम ने हाल ही में घटनास्थल का दौरा कर जांच की थी और विभिन्न पक्षों के बयान दर्ज किए थे। इसके बाद तैयार रिपोर्ट भारत सरकार के गृह सचिव और झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को भेजी गई है।

मंगलवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोग की इस रिपोर्ट का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सूर्या हांसदा एनकाउंटर को लेकर आयोग ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की है। गौरतलब है कि दीपक प्रकाश ने ही आयोग को पत्र लिखकर दखल देने की मांग की थी।

आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि सूर्या हांसदा को 9 अगस्त को गिरफ्तार दिखाया गया था, लेकिन उन्हें 24 घंटे से अधिक समय तक न्यायालय के सामने पेश नहीं किया गया। यह सीआरपीसी के नियमों का उल्लंघन है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि गोली मारे जाने से पहले सूर्या के साथ दुर्व्यवहार हुआ। आयोग ने सिफारिश की है कि इस एनकाउंटर में शामिल अधिकारियों का तत्काल तबादला किया जाए और सूर्या के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। साथ ही पूरे मामले की सीबीआई जांच की जाए।

इसके अलावा आयोग ने राज्य सरकार से कहा है कि सूर्या के परिवार को मुफ्त कानूनी सहायता दी जाए और इस मामले से जुड़े सभी सबूतों को सुरक्षित रखा जाए ताकि छेड़छाड़ न हो। रिपोर्ट में ललमटिया, बोआरीजोर और महगमामा थानों के प्रभारियों समेत जांच में शामिल सभी अधिकारियों को तत्काल हटाने की सिफारिश की गई है। गोड्डा के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की भूमिका की भी जांच की अनुशंसा की गई है।

आयोग ने सुझाव दिया है कि यदि आवश्यक हो तो गोड्डा के उपायुक्त और एसपी का तबादला किया जाए ताकि वे जांच को प्रभावित न कर सकें और सीबीआई को निष्पक्ष माहौल मिल सके।

उल्लेखनीय है कि 11 अगस्त को बोआरीजोर थाना क्षेत्र के धमनी पहाड़ के पास पुलिस ने सूर्या हांसदा को मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया था। पुलिस का कहना था कि सूर्या के खिलाफ 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे और वह कई गंभीर अपराधों में फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद सूर्या को हथियार बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसके साथियों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान सूर्या ने भी पुलिस का हथियार छीनकर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र की आर्थिक हालत बद से बदतर, सरकार नहीं दे रही ध्यान: नाना पटोले!

सिर्फ लुक्स नहीं, कटे बाल-नाखून से सेहत भी होती बेहतर!

एआई अपनाने में भारतीय सबसे आगे, 56 प्रतिशत कर रहे इस्तेमाल: रिपोर्ट!

ब्रिटेन: स्थलांतरण का विरोध करने वाले नेता टॉमी रॉबिन्सन की हिंदुओं के लिए चौंकाने वाली राय!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें