27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाअखिलेश यादव ओबीसी, दलितों और मुसलमानों के दुश्मन: राजभर!

अखिलेश यादव ओबीसी, दलितों और मुसलमानों के दुश्मन: राजभर!

सपा मुखिया के इस बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा कि अखिलेश यादव ओबीसी, दलितों और मुसलमानों के दुश्मन हैं।

Google News Follow
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के जन्मदिन पर सौ रुपये देने की बात कही। इसको लेकर सियासत तेज हो गई। सपा मुखिया के इस बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा कि अखिलेश यादव ओबीसी, दलितों और मुसलमानों के दुश्मन हैं।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ओबीसी, दलितों और मुसलमानों के दुश्मन हैं। वह केवल उनका वोट चाहते हैं, उन्हें उनका अधिकार नहीं देना चाहते। सत्ता में रहते हुए उन्होंने सरकारी खजाना लूटा; अब 8.5 साल से सत्ता से बाहर हैं, उनके बयानों का कोई वजन नहीं है।

सपा में लोगों को अपने अधिकार की बात कहने का हक नहीं है। वहां कार्यकर्ता लोडर की भूमिका में रहते हैं, जबकि भाजपा में कार्यकर्ता लीडर की भूमिका में रहते हैं। मैं तो कहूंगा कि मैं खेती करता हूं। गेहूं और धान पैदा करता हूं। जरूरत पड़ेगी तो हमको बता देना, अखिलेश, हम आपको धान और गेहूं बेच करके आपको रुपया देंगे।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जब अखिलेश यादव सत्ता में थे, तो वे राज्य को लूटते थे। उन्होंने राज्य को बेच दिया और संपत्ति अर्जित की। उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई? उनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए।

राजभर ने एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के बयान को समाज में नफरत फैलाने वाला बताया। उन्‍होंने कहा कि शौकत अली को ज्ञान नहीं है। उन्‍होंने कहा कि गजनवी का भांजा सैयद शाह मसूद गाजी अफगानिस्तान का रहने वाला था।

भारत में गजनवी के निर्देश पर यहां लूटपाट करने और भारत को गुलाम बनाने के लिए वह आया। जब यह बहराइच की धरती पर पहुंचा तो वहां राजभर महाराजा सुहेल देव से भेंट हो गई। उत्तला नदी के किनारे चितौड़ा झील पर युद्ध के दौरान महाराजा सुहेल देव जी ने उसे मार डाला। शौकत अली का बयान समाज में नफरत फैलाने वाला है।
यह बयान प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी अपमानित करने वाला है। मुख्यमंत्री को शौकत अली के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा कर जेल भेजने का काम करना चाहिए।

उन्‍होंने गोरखपुर पशु तस्कर द्वारा छात्रा की हत्‍या मामले पर कहा कि इस तरह की घटना की हम निंदा करते हैं। पशु तस्कर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। प्रदेश में कानून का राज है। किसी को भी छूट नहीं है, कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। ऐसा करने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें-

साउथ चाइना सी में तनाव, चीन-फिलीपींस जहाज टकराए, एक घायल! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें