अभियान की शुरुआत के मौके पर रांची के सदर अस्पताल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।
उन्होंने कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है और सशक्त परिवार ही सशक्त भारत का निर्माण करता है।” राज्यपाल ने कहा कि इस अभियान के तहत झारखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से लेकर जिला अस्पतालों तक स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अभियान झारखंड की आधी आबादी के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के बीच एनीमिया और कुपोषण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए लगातार मुहिम चलाई जा रही है और बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग की जा रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि स्वस्थ, पोषित और सुरक्षित महिलाएं न केवल मजबूत परिवार की नींव रखेंगी बल्कि राज्य और देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर ओडिशा में 75 लाख पौधा रोपण: सीएम माझी!



