29 C
Mumbai
Tuesday, February 3, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी का 25 सितंबर को बांसवाड़ा दौरा प्रस्तावित: मदन राठौड़!

पीएम मोदी का 25 सितंबर को बांसवाड़ा दौरा प्रस्तावित: मदन राठौड़!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांसवाड़ा दौरा प्रस्तावित है। जीएसटी रिफॉर्म से आम जनता को काफी फायदा होने वाला है। 

Google News Follow

Related

राजस्थान के डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर जीएसटी फॉर नेक्स्ट जनरेशन को लेकर राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कांग्रेस पर विधानसभा भवन में कैमरे को लेकर झूठी अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांसवाड़ा दौरा प्रस्तावित है। जीएसटी रिफॉर्म से आम जनता को काफी फायदा होने वाला है।

कांग्रेस राजस्थान विधानसभा में लगे सीसीटीवी को लेकर अफवाह फैला रही है। इनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा हुआ है, इसीलिए ये अफवाह फैलाई जा रही है। जनता अब सब जान चुकी है कोई कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी कम करके व्यापारियों को बड़ी सौगात दी है। आज व्यापारी खुश हैं। हम लोग केंद्र सरकार का धन्यवाद दे रहे हैं। भाजपा सरकार हमेशा जनहित का कार्य करती है।

राठौड़ ने वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस खुद वर्षों से वोट चोरी करती रही है। सोनिया गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय नागरिकता मिलने से पहले ही वोट देना शुरू कर दिया था।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी 1980 में ही भारत की मतदाता बन गई थी, लेकिन उन्होंने 1983 में भारत की नागरिकता ली थी। सबसे पहले तो इन्ही लोगों ने वोट चोरी किया था और आज हम लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। इससे पहले भी कई बार इनके राज में लोगों के वोट काटे गए थे।

धर्मांतरण के मुद्दे पर राठौड़ ने कहा कि नए कानून आने के बाद अब कोई भी आदिवासियों को बहकाकर धर्म परिवर्तन नहीं करा पाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने मानगढ़ और वीर बाला काली बाई के पाठ्यक्रम को पुनः जोड़े जाने की जानकारी दी और बताया कि इसे छोटी कक्षाओं से हटाकर बड़ी कक्षाओं में शामिल किया गया है।

सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष के मनोनयन को लेकर पार्टी में चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि यह उनका घरेलू मामला है और ऐसी छोटी-मोटी बातें चलती रहती हैं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, विधायक शंकरलाल डेचा और विधायक प्रत्याशी बंशीलाल कटारा भी मौजूद थे।

 
यह भी पढ़ें-

सीएम विष्णु देव साय ने राजिम-रायपुर नई मेमू ट्रेन शुरू की!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,289फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें