27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियापतलीकूहल में कंगना राणावत का विरोध, यूथ कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे!

पतलीकूहल में कंगना राणावत का विरोध, यूथ कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे!

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। 

Google News Follow
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के पतलीकूहल में गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचीं सांसद कंगना राणावत को विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे ही कंगना  राणावत  नग्गर पुल के पास क्षतिग्रस्त सड़क का जायजा लेने पहुंचीं, वहां मौजूद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और जोरदार नारेबाजी करते हुए ‘कंगना गो बैक’ के नारे लगाए।

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस ने मोर्चा संभाला और मौके पर मौजूद तीन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

मनाली यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय जब कुल्लू-मनाली में भारी तबाही हुई थी, उस दौरान सांसद कंगना राणावत  अपने क्षेत्र से नदारद रहीं। जब लोग संकट से जूझ रहे थे, तब सांसद को क्षेत्र का हाल जानने की जरूरत महसूस नहीं हुई, लेकिन अब जब हालात कुछ हद तक सामान्य हुए हैं, तब वह राजनीति चमकाने के लिए दौरे पर आई हैं।

वहीं, तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के. एस. अलागिरी के विवादित बयान पर भी कंगना  राणावत  ने तीखी प्रतिक्रिया दी। अलागिरी ने कहा था कि यदि कंगना तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मारा जाए। इस पर पलटवार करते हुए कंगना  राणावत  ने कहा कि भारत में मुझे कहीं भी जाने से कोई नहीं रोक सकता। तमिलनाडु में अगर कुछ लोग उनसे नफरत करते हैं तो वहीं बहुत से लोग उन्हें प्यार भी करते हैं।

कंगना ने याद दिलाया कि जब उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता पर बनी फिल्म थलैवी में अभिनय किया था, तब वहां के कई सांसद और लोग उन्हें ‘थलैवी’ कहकर सम्मान देते थे। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति के कहने से उनकी छवि या लोकप्रियता पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर उन्होंने सख्त ऐतराज जताया। कंगना ने कहा कि अगर इस तरह की सोच को बढ़ावा दिया गया तो फिर हर लड़का यह सोचेगा कि वह कॉलेज की किसी लड़की या अपने मोहल्ले की बेटी–बहन के साथ भी ऐसा व्यवहार कर सकता है। यह मानसिकता गलत है और इसे रोकना जरूरी है।

यह भी पढ़ें-

नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधारों से पश्चिम बंगाल की इकोनॉमी होगी बूस्ट : सीतारमण!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें