इस वीडियो में जहीर कार में बैठे हुए अपने फोन पर सोनाक्षी सिन्हा का राशिफल पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जहीर सोनाक्षी को जून गर्ल बताते हुए कहते हैं कि हंसी, नाटकीय पल और लगातार सवाल-जवाब उनकी पत्नी की पहचान है।
यह सुनकर सोनाक्षी सिन्हा उनसे कहती हैं, “तुम इतने अजीब क्यों हो?”
इस पर जहीर कहते हैं, “मैं तुम्हें जानता हूं। मैं जानता हूं जून गर्ल्स कैसी होती हैं, प्यारी पत्नी।”
यह वीडियो दोनों के प्यारे रिश्ते की झलक पेश करता है। दोनों अक्सर ऐसी प्यारी नोक-झोंक वाली वीडियो शेयर करते रहते हैं।
कुछ दिन पहले जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के बॉलीवुड में 15 साल पूरे होने पर एक भावुक पोस्ट के साथ जश्न मनाया था। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, “फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल पूरे करने की बधाई! 15 साल की शानदार यात्रा, बेबी।
इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने भी उन्हें धन्यवाद देते हुए कमेंट किया था कि वे भी उनसे बहुत प्यार करती हैं।
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून, 2024 को शादी की थी। मुंबई में सोनाक्षी के घर पर हुई यह शादी एक निजी समारोह था, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। बाद में एक भव्य रिसेप्शन दिया गया था, जिसमें फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं थीं।
बिहार चुनाव में सीट बंटवारे पर चिराग पासवान ने दिया बयान, विपक्ष पर तंज!



