33 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी के संबंध में विवादित टिप्पणी निंदनीय : शहजाद पूनावाला! 

पीएम मोदी के संबंध में विवादित टिप्पणी निंदनीय : शहजाद पूनावाला! 

इसके बाद तेजस्वी यादव की मौजूदगी में भरे मंच से प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। 

Google News Follow

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी के संबंध में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की तरफ से की गई विवादित टिप्पणी की निंदा की। कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के पास मुद्दों की कंगाली है, इसलिए ये लोग इस तरह की विवादित टिप्पणी कर रहे हैं, जिसे मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पहले बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री मोदी के संबंध में विवादित टिप्पणी की गई, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि विवादित टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को योजनाबद्ध तरीके से बचाया गया।

इसके बाद कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से डीपफेक वीडियो लगाया गया, जिस पर पटना हाईकोर्ट ने रोक लगाई। इसके बाद तेजस्वी यादव की मौजूदगी में भरे मंच से प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।

अब राजद और कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं। ऐसा करने के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मंजूरी पहले ही मिली हुई है। इसी वजह से इन लोगों ने सामने आकर कभी खंडन नहीं किया।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी के संबंध में विवादित टिप्पणी की गई है, निश्चित तौर पर बिहार की जनता इसका प्रतिशोध लेगी। एक स्वस्थ राजनीति में किसी भी नेता के संबंध में इस तरह की अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार यह दावा करती हैं कि वे लड़की हैं, और लड़ सकती हैं। ऐसी स्थिति में मैं उनसे कहना चाहूंगा कि वे सामने आकर इस तरह की विवादित टिप्पणी की निंदा करें और ऐसे बयान देने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करें कि ऐसी चीजें घटित ही न हों।

साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी के एक पुराने बयान का जिक्र करके उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने एक बयान में कहा था कि हमारी असली लड़ाई इंडियन स्टेट के खिलाफ है। उनके इस बयान को देखते हुए अब यह साफ हो चुका है कि आज की तारीख में कांग्रेस एक राष्ट्र विरोधी संगठन के रूप में तब्दील हो चुकी है। इस संगठन को देश के राष्ट्रीय हितों से कोई सरोकार नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस आज की तारीख में गैर संवैधानिक पार्टी के रूप में तब्दील हो चुकी है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेशी सरजमीं पर भारत के बारे में विवादित टिप्पणी कर रहे हों, बल्कि वह इससे पहले भी ऐसा कर चुके हैं।

उन्होंने कभी विदेशी सरजमीं पर भारतीय लोकतंत्र के ऊपर सवाल उठाए, तो कभी न्यायपालिका पर। एक बार तो उन्होंने भारतीय सेना के लिए पिटाई जैसे शब्द का इस्तेमाल किया था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए कहा था कि कोई भी भारतीय इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। राहुल गांधी कभी भारत की संस्कृति के खिलाफ बोलते हैं, तो कभी यहां की सेना के खिलाफ।

यह भी पढ़ें-

बिहार भाजपा का सवाल: कांग्रेस की डूबी नाव बचाने की कोशिश! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें