31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामापंजाब: अमृतसर पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार, हेरोइन और पिस्तौल...

पंजाब: अमृतसर पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार, हेरोइन और पिस्तौल बरामद!

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस कार्रवाई की जानकारी दी।

Google News Follow
पंजाब पुलिस ने नशा और हथियारों की सप्लाई करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 4.03 किलो हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद की गई हैं।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस कार्रवाई की जानकारी दी।

पंजाब डीजीपी ने पोस्ट में लिखा, “इंटेलिजेंस के आधार पर चलाए गए एक ऑपरेशन में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थों और हथियारों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। सीमा पार से हेरोइन और हथियार सप्लाई करने में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया और 4.03 किलोग्राम हेरोइन और 2 पिस्टल (1 ग्लॉक 9एमएम, 1 पिस्टल .30 बोर) बरामद की गई।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह के संपर्क में थे। वे खेमकरण और फिरोजपुर सेक्टर में हेरोइन और हथियार प्राप्त कर रहे थे, जिन्हें पाकिस्तानी स्मगलरों ने ड्रोन से अमृतसर क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए भेजा था।

डीजीपी ने पोस्ट में आगे लिखा, “अमृतसर के गेट इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। नेटवर्क के सभी कनेक्शनों और इससे जुड़े लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस ने पंजाब को सुरक्षित रखने के लिए नार्को-टेरर और संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने के अपने संकल्प को दोहराया है।”

इससे पहले, कपूरथला पुलिस ने मंगलवार को एक बड़े हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 2.05 करोड़ रुपए की हवाला राशि जब्त की थी। पुलिस टीम ने लुधियाना के एक हवाला ऑपरेटर का पता लगाया और हवाला के माध्यम से फंडिंग करने वाले उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया था।

वहीं, सोमवार को अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने हथियारों और हवाला के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई में 10 अत्याधुनिक हथियार और 2.5 लाख रुपए की हवाला राशि बरामद की गई थी।

यह भी पढ़ें-

विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने बिहार, बंगाल, तमिलनाडु प्रभारियों की नियुक्ति की!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें