28 C
Mumbai
Saturday, February 7, 2026
होमन्यूज़ अपडेटस्काई न्यूज ने एप्सटीन फाइलों में मस्क का बताया जिक्र; भड़के एलन...

स्काई न्यूज ने एप्सटीन फाइलों में मस्क का बताया जिक्र; भड़के एलन मस्क!

कहा- "पूर्णतः तिरस्कार पात्र।"

Google News Follow

Related

अमेरिकी अरबपति और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क का नाम एक बार फिर जेफ्री एप्सटीन फाइल्स में आने के बाद विवादों में है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे एप्सटीन के निजी आइलैंड पर कभी नहीं गए। मस्क ने पोस्ट करते हुए लिखा, “जो कोई भी इस झूठे आख्यान को आगे बढ़ा रहा है, वह पूर्णतः तिरस्कार का पात्र है।” उन्होंने स्काई न्यूज की हेडलाइन पर निशाना साधते हुए कहा, “इस पूरी तरह से भ्रामक शीर्षक के लिए स्काई न्यूज को शर्म आनी चाहिए।” मस्क का दावा है कि उन्होंने एप्सटीन का आमंत्रण ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा, “ फिर भी उन्होंने मेरा नाम प्रिंस एंड्रयू से पहले लिया, जो वहां गए थे।”

शनिवार को मस्क ने डेमोक्रेटिक पार्टी और उससे जुड़े मीडिया संस्थानों पर हमला बोलते हुए लिखा कि उन्हें एक खतरे के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा,“डेमोक्रेटिक पार्टी और उनके मीडिया सहयोगी एलन को एक खतरे के रूप में देखते हैं क्योंकि वह भ्रष्टाचार को उजागर करते हैं, उनकी कहानी को चुनौती देते हैं, और एक्स के माध्यम से लोगों को स्वतंत्र अभिव्यक्ति देते हैं।”

मस्क ने कुछ घंटे पहले ही “यह झूठ है” लिखकर मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया था। उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमेरिकी कांग्रेस की हाउस ओवरसाइट एंड गवर्नमेंट रिफॉर्म कमेटी द्वारा एप्सटीन के कई हजार दस्तावेज जारी किए गए हैं। इनमें डेली शेड्यूल, फ्लाइट लॉग, वित्तीय लेन-देन और फोन मैसेज शामिल हैं, जो एप्सटीन की तीन दशकों की गतिविधियों को दर्शाते हैं।

इन दस्तावेजों में दिसंबर 2014 में मस्क के एप्सटीन के वर्जिन आइलैंड्स स्थित निजी एस्टेट पर संभावित यात्रा का उल्लेख भी है। साथ ही अमेरिकी उद्यमी पीटर थिएल और व्हाइट हाउस के पूर्व स्ट्रैटेजिस्ट स्टीव बैनन का नाम भी सामने आया है, जिनकी एप्सटीन से मुलाकात और कार्यक्रम दर्ज हैं।

डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों ने कहा है कि एप्सटीन का प्रभाव दशकों तक सत्ता के उच्च गलियारों में था। जारी फाइलों में प्रिंस एंड्रयू से जुड़े वित्तीय भुगतान और मसाज से संबंधित लेन-देन के रिकॉर्ड भी सामने आए हैं। वहीं, फ्लाइट लॉग्स में एप्सटीन, उसकी सहयोगी गिसलिन मैक्सवेल और अन्य लोगों की यात्राओं का विवरण शामिल है। मैक्सवेल इस समय नाबालिगों की तस्करी के मामले में जेल की सजा काट रही है।

कमेटी की प्रवक्ता सारा ग्युरेरो ने कहा, “ यह हर अमेरिकी को स्पष्ट होना चाहिए कि जेफरी एपस्टीन दुनिया के कुछ सबसे शक्तिशाली और धनी व्यक्तियों के मित्र थे। हर नया दस्तावेज़ नई जानकारी प्रदान करता है क्योंकि हम बचे हुए लोगों और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए काम कर रहे हैं।”

रिपब्लिकन नेताओं ने डेमोक्रेट्स पर आरोप लगाया कि उन्होंने दस्तावेजों को राजनीतिक उद्देश्य से आंशिक रूप से जारी किया है और कई डेमोक्रेटिक नेताओं से जुड़े नाम छिपा लिए गए हैं। फिलहाल इन फाइलों को लेकर अमेरिकी राजनीति में घमासान जारी है और और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:

करूर भगदड़: जोसेफ विजय के चेन्नई स्थित घर की बढ़ाई गई सुरक्षा !

छात्राओं से छेड़खानी का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद आगरा से गिरफ्तार!

चैम्पियन बॉक्सर मैरी कॉम के घर पर चोरी !

मुंबई में वार्षिक वर्षा 112% !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,258फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें