28.3 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियामोहसिन नक़वी बनाम BCCI टकराव के बाद टेस्ट खेलने वाले देशों की...

मोहसिन नक़वी बनाम BCCI टकराव के बाद टेस्ट खेलने वाले देशों की नई बैठक बुलाई जाएगी!

इस दौरान शेलार ने गुस्से में बैठक बीच में ही छोड़ दी थी, हालांकि बाद में दोबारा जुड़ गए।

Google News Follow

दुबई में एशिया कप 2025 फाइनल के बाद उठा ट्रॉफी विवाद अब और गहराता जा रहा है। भारत-पाकिस्तान फाइनल के बाद भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) प्रमुख मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद नक़वी ट्रॉफी और मेडल अपने साथ ले गए, जिससे विवाद और उग्र हो गया।

एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और खिलाड़ियों ने नक़वी के मंच पर आने का विरोध किया। नक़वी, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और अक्सर भारत-विरोधी बयानबाजी करते रहे हैं, वह एक घंटे तक ज़लील होने कर स्टेडियम से बाहर चले गए। इस घटना के बाद 30 सितंबर को हुई एसीसी बैठक में माहौल बेहद गरम रहा। सूत्रों के मुताबिक नक़वी ने कहा कि उन्हें मंच पर “कार्टून” बना दिया गया। वहीं BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल ने नक़वी को कड़ी फटकार लगाते हुए भारत को बधाई देने पर मजबूर किया।

सूत्र बताते हैं कि बैठक में नक़वी ने पहले सिर्फ़ मंगोलिया (नए सदस्य) और नेपाल (वेस्टइंडीज़ पर सीरीज जीत) को ही बधाई दी थी, लेकिन बाद में दबाव में आकर अनिच्छा से भारत को भी जीत की शुभकामनाएं दीं।  इस बैठक का मुख्य एजेंडा एसीसी उपाध्यक्ष का चुनाव और युवा व अंडर-19 टूर्नामेंट का कार्यक्रम तय करना था, लेकिन BCCI ने ट्रॉफी विवाद को चर्चा में प्रमुखता दी। हालांकि इस मुद्दे पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया। अब तय हुआ है कि एशिया के टेस्ट खेलने वाले भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के प्रतिनिधि ऑफलाइन बैठक करेंगे।

नक़वी की ज़िद है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को ACC दफ़्तर आकर उनके हाथों से ट्रॉफी लेनी चाहिए। लेकिन BCCI इस फ़ॉर्मेट को सिरे से खारिज कर रहा है और इस मुद्दे को ICC तक ले जाने की चेतावनी दे चुका है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब 24 जुलाई को ढाका में हुई एसीसी की अधूरी AGM में ट्रॉफी और मेडल से जुड़े प्रोटोकॉल पर कोई सहमति नहीं बन पाई थी। अब जबकि फाइनल हो चुका है, विवाद और गहराता चला गया है।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका: 6 साल बाद सरकार का शटडाउन, 7.5 लाख कर्मचारी वेतन से वंचित!

POK में हिंसक प्रदर्शन; 1 की मौत, कई घायल; मोबाइल-इंटरनेट सेवा बंद!

“संघ की शाखाएं व्यक्ति निर्माण की यज्ञवेदी हैं”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें