27 C
Mumbai
Sunday, February 8, 2026
होमदेश दुनियाश्री नैना देवी में रामनवमी पर लगा श्रद्धालुओं का तांता, सिद्धिदात्री स्वरूप...

श्री नैना देवी में रामनवमी पर लगा श्रद्धालुओं का तांता, सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा!

श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और मंदिर के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां दी।

Google News Follow

Related

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में रामनवमी के अवसर पर नवरात्रि के नौवें दिन हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इस पावन दिन माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और मंदिर के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां दी।

मंदिर न्यास और पुजारी वर्ग द्वारा आयोजित दुर्गा पाठ का समापन भी हवन के साथ हुआ, जिसमें पुजारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर प्रशासन ने लाइनों में दर्शन की प्रक्रिया को सुचारू रखा।

पुजारी प्रवेश शर्मा ने बताया कि रामनवमी के विशेष अवसर पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा, “आज माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा के साथ हवन में आहुतियां डाली गईं। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है।”

एक श्रद्धालु ने बताया कि श्री नैना देवी मंदिर मां दुर्गा का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा, “दुनियाभर से लोग यहां माता के दर्शन के लिए आते हैं। यह स्थान आध्यात्मिक शांति और आनंद प्रदान करता है। गुरु गोविंद सिंह जी भी यहां कई महीने रुके थे, जिसके कारण इस स्थान का महत्व और बढ़ जाता है।”

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति और उत्साह से भरा रहा। माता के जयकारों से माहौल गुंजायमान था। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। श्री नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगातार जारी है, और यह सिलसिला पूरे नवरात्रि के दौरान बना रहेगा।

यह भी पढ़ें-

प्रियंका गांधी ने महानवमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,252फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें