32 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमदेश दुनियामहात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन को पीएम मोदी ने आगे बढ़ाया: मोहन...

महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन को पीएम मोदी ने आगे बढ़ाया: मोहन यादव​!

राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर में भाजपा नेताओं ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। 

Google News Follow

Related

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों महापुरुषों को याद किया गया। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन को आगे बढ़ाकर भारत को आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर में भाजपा नेताओं ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा और स्वदेशी के मूल सिद्धांत के आधार पर भारत को आजाद कराया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन को आगे बढ़ाकर भारत को आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि महात्मा गांधी की सादगी और विचारों को अपनाकर आज की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ना चाहिए। पूरा देश आज महात्मा गांधी के विचारों व आदर्शों के साथ चलकर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराकर भारतीय लोगों का स्वाभिमान आसमान तक ऊंचा उठाया। दक्षिण अफ्रीका में रहते हुए ही महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने की अलख जगा दी थी। देशभर के लोगों का समर्थन जुटाया और स्वदेशी के भाव को लेकर विदेशी वस्तुओं की होली जलाकर स्वदेशी की अलख जलाई।

भारत आज जिस स्वरूप में खड़ा है, उसमें अहम भूमिका महात्मा गांधी की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महात्मा गांधी के स्वदेशी को अपनाकर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन, 17 सितंबर, से आज, 2 अक्टूबर, तक सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया। सच्चे अर्थों में स्वदेशी के मूल मंत्रों के आधार पर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मध्यप्रदेश की सरकार भी कदम से कदम मिलाकर साथ चलने को तैयार है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

आजादी के आंदोलन के समय ही महात्मा गांधी ने स्वदेशी की जो अलख जगाई थी, उसे आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ाकर लोगों को स्वदेशी से जुड़ने का अभियान चला रहे हैं। स्वदेशी का यह अभियान भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महती भूमिका अदा करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी महात्मा गांधी के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए देश को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। आप सभी स्वदेशी को अपनाकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

कांग्रेस ने भी दोनों महापुरुषों की जयंती पर राजधानी में पुरानी विधानसभा के करीब स्थित महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।​ 

यह भी पढ़ें-

विजयादशमी पर असुर जनजाति का शोक, झारखंड-बंगाल में अलग परंपरा​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,138फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें