32 C
Mumbai
Thursday, March 12, 2026
होमदेश दुनियाराहुल गांधी ने कांग्रेसियों से की अपील, बंगाल-सिक्किम बाढ़ पीड़ितों की करें...

राहुल गांधी ने कांग्रेसियों से की अपील, बंगाल-सिक्किम बाढ़ पीड़ितों की करें मदद! 

इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें।

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और भूस्खलन से हुई मौतों और नुकसान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दुख जताया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर कर कहा कि पश्चिम बंगाल और सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई लोगों की मौत और कई अन्य के लापता होने की खबर बेहद दुखद है।

उन्होंने कहा कि वह प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और लापता लोगों के जल्द से जल्द सुरक्षित मिलने की आशा करते हैं। प्रशासन से अपील है कि राहत और बचाव कार्यों में और तेजी लाई जाए। केंद्र सरकार से आग्रह है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभावित राज्यों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराए।

इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें।

इससे पहले एनडीआरएफ ने एक्स पर बताया कि स्थानीय प्रशासन की मदद से बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बाढ़ में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। एनडीआरएफ ने बताया कि पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 105 लोगों को नावों से और 55 लोगों को जिप लाइन के जरिए निकाला। इस दौरान एक शव भी मिला है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। भूस्खलन के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन हालातों में पश्चिम बंगाल पुलिस ने पर्यटकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

बंगाल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “शनिवार रात हुई भारी बारिश के कारण दार्जिलिंग की कुछ सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात बाधित हुआ।

सड़क की साफ-सफाई करने का काम चल रहा है और जल्द ही सामान्य यातायात बहाल होने की उम्मीद है। जो पर्यटक फंसे हुए हैं या जिन्हें सहायता की जरूरत है, वे दार्जिलिंग पुलिस नियंत्रण कक्ष से +91 91478 89078 पर संपर्क कर सकते हैं।”

अधिकारियों के अनुसार, दार्जिलिंग के मिरिक में एक लोहे का पुल गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि सुखिया इलाके में अलग-अलग भूस्खलन की घटनाओं के कारण 4 लोग मारे गए।

यह भी पढ़ें-

‘आई लव मोहम्मद’ कहना कोई गुनाह नहीं, हर मुसलमान का हक: एसटी हसन!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,044फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें