27 C
Mumbai
Friday, March 13, 2026
होमदेश दुनियाएनडीए से बेहतर सरकार देने की बात न राजद कर सकती है...

एनडीए से बेहतर सरकार देने की बात न राजद कर सकती है न कांग्रेस: अनिल शर्मा!

उसी सरकार के बदलाव के लिए बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार को सत्ता सौंपी थी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में 20 सालों से सरकार चल रही है।

Google News Follow

Related

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनिल शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि एनडीए से बेहतर सरकार देने की बात न राजद कर सकती है न कांग्रेस। कोई भी इंसान आज से कल बेहतर चाहता है। ‎ ‎

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता 15 साल लालू यादव और राबड़ी देवी की सरकार को देख चुकी है। वह घटिया और अराजक सरकार थी। उसी सरकार के बदलाव के लिए बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार को सत्ता सौंपी थी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में 20 सालों से सरकार चल रही है।

अनिल शर्मा ने कहा कि अब उससे बेहतर सरकार देने की बात कम से कम तेजस्वी यादव, लालू यादव और राहुल गांधी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी इंसान तवे से गिरकर चूल्हे में नहीं जाना चाहता है। एनडीए की सरकार को समाप्त कर महागठबंधन की सरकार बनाना ठीक उसी तरह होगा जैसे तवे से गिरकर चूल्हे में चले जाना। यह हो ही नहीं सकता। ‎

‎इधर, तेजस्वी यादव की युवा सरकार बनाने के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि प्रत्येक पार्टी युवाओं को प्राथमिकता देकर ही सरकार चलाती है। कई तरह की योजनाएं एनडीए सरकार लेकर आई है, जिससे युवाओं को लाभ हो रहा है।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या नौंवीं फेल या पास व्यक्ति पढ़े-लिखे लोगों का नेतृत्व करेंगे? तेजस्वी यादव से युवा आकर्षित नहीं हो सकते हैं। पिछले चुनाव में भी उन्होंने ऐसी ही बात की थी और उसका परिणाम सबके सामने है। ‎

‎लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बेबुनियाद बात करते हैं, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। अगर भाजपा ‘वोट चोरी’ करती तो कौन सी पार्टी है जो अल्पमत की सरकार चलाना चाहेगी?

उन्होंने साफ कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कुछ नहीं होने वाला है। ‎

यह भी पढ़ें-

विदेश मंत्री ने ‘कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन’ में बताई भारत की ‘मल्टी-अलाइनमेंट’ नीति!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,040फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें