30 C
Mumbai
Sunday, May 17, 2026
होमक्राईमनामाजलपाईगुड़ी में भाजपा नेताओं पर हमला, सांसद खगेन मुर्मू घायल!

जलपाईगुड़ी में भाजपा नेताओं पर हमला, सांसद खगेन मुर्मू घायल!

इसी बीच, कुछ लोगों ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल पर हमला किया। वाहनों में तोड़फोड़ की गई।

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमला हुआ है। इसमें मालदा उत्तर से सांसद खगेन मुर्मू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। भारी बारिश और बाढ़ के बाद राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जलपाईगुड़ी के नागराकाटा पहुंचा था।
इसी बीच, कुछ लोगों ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल पर हमला किया। वाहनों में तोड़फोड़ की गई।
तस्वीरों में सांसद खगेन मुर्मू को खून से लथपथ देखा गया, जबकि उनकी गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे। सुरक्षाकर्मी उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले जाते हुए नजर आए।

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया कि इस घटना के पीछे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों का हाथ है। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी आलोचना की।

अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्तरी मालदा से दो बार सांसद रहे और सम्मानित आदिवासी नेता, भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर टीएमसी के लोगों ने उस समय हमला किया, जब वे जलपाईगुड़ी के दुआर्स क्षेत्र के नागराकाटा में बारिश और बाढ़ के बाद राहत व बचाव कार्यों में मदद करने जा रहे थे।”

उन्होंने बाढ़ को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “ममता बनर्जी अपने कोलकाता कार्निवल में नाच रही थीं, जबकि टीएमसी और राज्य प्रशासन गायब था।” उन्होंने आगे लिखा, “जो वास्तव में लोगों की मदद कर रहे थे, भाजपा नेता और कार्यकर्ता, उन पर राहत कार्य करने के लिए हमला किया जा रहा है। यह टीएमसी का बंगाल है, जहां क्रूरता का बोलबाला है और दया को दंडित किया जाता है।”

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है।

उन्होंने लिखा, “ममता बनर्जी पूरी तरह डरी हुई हैं। उन्हें एहसास हुआ है कि पश्चिम बंगाल की जनता ने उनके ‘सेलिब्रिटीज के साथ कार्निवल में नाचने’ के अमानवीय कृत्य को उस समय नफरत की नजर से देखा, जब उत्तर बंगाल बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहा था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और हजारों लोग बेघर हो गए। इसके विपरीत, बंगाल भाजपा के विधायक और सांसद प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर अपना योगदान दे रहे थे।”

सुवेंदु अधिकारी ने आगे लिखा, “अब उन्होंने पैनिक बटन दबा दिया है और ‘विशेष समुदाय’ से जुड़े अपने गुंडों को उकसाया है कि वे भाजपा सांसदों और विधायकों पर हमला करें ताकि उन्हें राहत कार्य में शामिल होने से रोका जा सके।”

अपनी पोस्ट में सुवेंदु ने कहा, “सांसद खगेन मुर्मू पर नागराकाटा में उस समय क्रूर हमला किया गया और वे खून से लथपथ हो गए, जब वे भाजपा बंगाल अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। विधायक शंकर घोष के वाहन पर भी पुलिस की मौजूदगी में हमला किया गया।”

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता पर निशाना साधते हुए कहा, “ममता बनर्जी, आप भाजपा को डरा नहीं सकतीं।”

यह भी पढ़ें-

आईएनएस एंड्रोथ भारतीय नौसेना में शामिल, समुद्री रक्षा को मिली नई ताकत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,435फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें