26 C
Mumbai
Friday, January 30, 2026
होमदेश दुनियापूजा का सामान नहीं, कपूर है सेहत का भी खजाना!

पूजा का सामान नहीं, कपूर है सेहत का भी खजाना!

कपूर के औषधीय गुण अत्यंत प्रभावशाली हैं। कपूर का तेल मालिश के लिए उत्तम माना जाता है क्योंकि यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करता है।

Google News Follow

Related

कपूर एक ऐसा प्राकृतिक तत्व है जो न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि औषधीय और घरेलू उपयोगों में भी बेहद लाभकारी माना जाता है। यह शरीर के दर्द, सर्दी-जुकाम, त्वचा रोगों और श्वसन संबंधी परेशानियों में बेहद उपयोगी है।

वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो कपूर एक प्राकृतिक कार्बनिक यौगिक है। यह कपूर वृक्ष की लकड़ी से प्राप्त किया जाता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह हवा में रखे रहने पर धीरे-धीरे उड़ जाता है, यानी यह ठोस अवस्था से सीधे गैस में परिवर्तित हो जाता है।

कपूर के औषधीय गुण अत्यंत प्रभावशाली हैं। कपूर का तेल मालिश के लिए उत्तम माना जाता है क्योंकि यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करता है। सर्दी-जुकाम में कपूर को भाप में डालकर लेने से बलगम कम होता है और सांस लेने में राहत मिलती है। इसकी खुशबू बंद नाक को खोलती है और दिमाग को तरोताजा करती है।

त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे खुजली, फोड़े, फुंसी और दाद में कपूर का लेप लगाने से आराम मिलता है। इसके अलावा, कपूर बालों के लिए भी फायदेमंद है। नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से डैंड्रफ कम होता है और बाल झड़ना रुकता है।

घरेलू नुस्खों में भी कपूर का उपयोग आम है। सर्दी-जुकाम में सरसों के तेल में कपूर मिलाकर छाती और पीठ पर मालिश करने से काफी राहत मिलती है। सिरदर्द में कपूर और नारियल तेल से हल्की मालिश करने से दर्द शांत होता है।

खुजली या त्वचा पर जलन हो तो कपूर और नारियल तेल का मिश्रण लगाने से तुरंत ठंडक मिलती है। कपूर जलाने से मच्छर और कीड़े-मकोड़े भी दूर रहते हैं। मानसिक शांति और तनाव मुक्ति के लिए कपूर की सुगंध को श्रेष्ठ माना गया है। यह मन को शांत करती है और गहरी नींद लाने में मदद करती है।

आयुर्वेद में कपूर को कई औषधीय उपयोगों का हिस्सा बताया गया है, जैसे कर्पूरादि तेल, हृदयार्णव रस, ज्वरांकुश रस और अर्घ्यवार्धिनी वटी, जो हृदय, पाचन और श्वसन रोगों में उपयोगी हैं।

हालांकि कपूर का सेवन बहुत सावधानी से करना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में यह विषाक्त हो सकता है। इसे सीधे त्वचा पर अधिक मात्रा में न लगाएं और हमेशा वैद्य की देखरेख में उपयोग करें।

यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश सिरप कांड में गुजरात की दो फार्मा कंपनियां संदेह में!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,320फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें