29.8 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामाफर्रुखाबाद : टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसला प्राइवेट जेट, सभी सुरक्षित!

फर्रुखाबाद : टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसला प्राइवेट जेट, सभी सुरक्षित!

प्राइवेट जेट में एंग्री न्यूट्री पैड प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अरोड़ा, एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी सुमित शर्मा और डीपीओ राकेश टीकू भी मौजूद थे।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। एक प्राइवेट जेट टेकऑफ करते समय रनवे से फिसलकर पास की झाड़ियों में जा घुसा। गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। विमान में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इस हादसे के दौरान विमान में दो पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। प्राइवेट जेट में एंग्री न्यूट्री पैड प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अरोड़ा, एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी सुमित शर्मा और जिला परियोजना अधिकारी (डीपीओ) राकेश टीकू भी मौजूद थे। पायलटों की पहचान कैप्टन नसीब वामल और प्रतीक फर्नांडीज के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सभी लोग भोपाल से फर्रुखाबाद आए थे। उनका उद्देश्य खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में बन रही एक बीयर फैक्ट्री के निर्माण कार्य का निरीक्षण करना था। इसके लिए वे प्राइवेट जेट से मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी पर पहुंचे, लेकिन जब विमान ने दोबारा उड़ान भरने की कोशिश की तो वह नियंत्रण से बाहर हो गया और रनवे छोड़कर झाड़ियों में जा फंसा।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मौके पर तुरंत एसडीएम, डीएसपी, फायर ब्रिगेड की टीम और थाना पुलिस पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तत्परता से शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है और सभी लोग सुरक्षित हैं।

फिलहाल, विमान हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टेक्निकल फॉल्ट या रनवे की स्थिति हादसे की वजह हो सकती है। डीजीसीए को भी सूचना दे दी गई है और पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी।

इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी की सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा करने की बात कही है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने समय पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

यह भी पढ़ें-

भारत में कॉम्प्लेक्स फर्टिलाइजर्स की खपत चालू वर्ष में बढ़ेगी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें