29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामापंजाब पुलिस-बीएसएफ की कार्रवाई, भारत-पाक सीमा से हथियार बरामद!

पंजाब पुलिस-बीएसएफ की कार्रवाई, भारत-पाक सीमा से हथियार बरामद!

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये हथियार पाकिस्तान से लाए गए थे। एसएसओसी अमृतसर में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Google News Follow

पंजाब पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से हथियारों की एक खेप बरामद की है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर ने बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के साथ संयुक्त अभियान चलाकर तारणतारण जिले के खेमकरण क्षेत्र से यह बरामदगी की है।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “एक खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान में, राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी), अमृतसर ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ एक संयुक्त अभियान में, तरनतारन के खेमकरण क्षेत्र में पड़ने वाली भारत-पाक सीमा के पास से 3 हथियारों (2 एके-47 राइफलें, एके-47 की 2 मैगज़ीन, एक पीएक्स5 स्टॉर्म पिस्तौल, मैगज़ीन सहित और 10 जिंदा कारतूस) की एक खेप बरामद की।”

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये हथियार पाकिस्तान से लाए गए थे। एसएसओसी अमृतसर में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। तस्करों की पहचान करने, आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने और पूरे तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच जारी है।

डीजीपी ने पोस्ट में आगे कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने और राज्य भर में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है।

इससे पहले, 11 अक्टूबर को काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने पाकिस्तान से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। इस कार्रवाई में अमृतसर से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश उर्फ अशु मसीह, अंग्रेज सिंह और अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपी तरनतारन जिले के निवासी थे। इनके कब्जे से कुल आठ पिस्तौल बरामद की गई थी, जिनमें तीन 9एमएम पिस्तौल और पांच .30 बोर पिस्तौल शामिल थीं। साथ ही, संबंधित मैगजीन भी जब्त की गई थी।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित एक हथियार तस्कर के लगातार संपर्क में थे। वे तरनतारन के बॉर्डर इलाके, विशेष रूप से गांव मारी कम्बो के, में हथियारों की खेप मंगवाते और आगे सप्लाई करते थे।

यह भी पढ़ें-

अंकित चौहान हत्याकांड: सीबीआई कोर्ट ने दो दोषियों को उम्रकैद दी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें