25 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमदेश दुनियादिवाली पर राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं!

दिवाली पर राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं!

मैं सभी से आग्रह करती हूं कि दिवाली को सुरक्षित, जिम्मेदारी पूर्ण और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाएं। यह दिवाली सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।”

Google News Follow

Related

देशभर में दीपों का त्योहार दिवाली सोमवार को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई शीर्ष नेताओं ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “दिवाली के पावन अवसर पर, मैं भारत और दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। खुशियों का यह त्योहार आत्म-चिंतन और आत्म-सुधार का भी अवसर है। यह वंचितों और जरूरतमंदों की मदद कर उनके जीवन में खुशियां लाने का समय है। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि दिवाली को सुरक्षित, जिम्मेदारी पूर्ण और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाएं। यह दिवाली सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।” पीएम मोदी ने अपने संदेश में लोगों से एकजुट होकर देश की प्रगति में योगदान देने का भी आह्वान किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा, “प्रकाश और आनंद के इस पर्व पर सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भगवान श्रीराम से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।” उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व देश में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश लेकर आता है।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या आज श्रीराम के नाम से जगमगा रही है और यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। योगी ने नागरिकों से स्वच्छता और एकता की भावना बनाए रखने का आग्रह किया तथा राज्य सरकार की ओर से मिठाइयां वितरित कीं।

दिवाली के अवसर पर अन्य कई मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों और राजनीतिक नेताओं ने भी अपने संदेश जारी किए। सभी ने देशवासियों से यह पर्व प्रेम, सद्भाव, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाने की अपील की। रोशनी का यह पर्व हर चेहरे पर मुस्कान और हर घर में खुशियां लेकर आए| इसी संदेश के साथ देशभर में दीपों की जगमगाहट छाई रही।

यह भी पढ़ें-

बिहार में सबसे अधिक 143 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आरजेडी, जारी सूची!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,229फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें