28 C
Mumbai
Tuesday, February 3, 2026
होमदेश दुनियासम्राट चौधरी ने बहरूपिये पर साधा निशाना, लालटेन पर वार!

सम्राट चौधरी ने बहरूपिये पर साधा निशाना, लालटेन पर वार!

राज्य के विकास का फैसला जनता को ही करना है।​ सम्राट चौधरी ने कहा कि वर्ष 2014 के पूर्व सड़क, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था नहीं थी।

Google News Follow

Related

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बांका के बेलहर सीट के जदयू प्रत्याशी मनोज यादव के समर्थन में बघोनियां काली मंदिर प्रांगण स्थित खेल मैदान पर बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि एक तरफ विकास और दूसरी तरफ विनाश खड़ा है।
राज्य के विकास का फैसला जनता को ही करना है।​ सम्राट चौधरी ने कहा कि वर्ष 2014 के पूर्व सड़क, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था नहीं थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घर-घर तक बिजली पहुंचाने का संकल्प लिया। पहले 17 लाख बिजली कनेक्शन था। अभी दो करोड़ 14 लाख कनेक्शन है। 125 यूनिट बिजली फ्री करने के बाद डेढ़ करोड़ परिवार का बिजली बिल जीरो आया है।
बेटियों से मां बनी दो करोड़ से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए उद्यमी योजना के तहत 10-10 हजार रूपये की राशि दी जा रही है। शेष दो लाख रूपये भी दी जाएगी।सम्राट ने कहा कि 55 वर्षों तक लूटने वाले विपक्ष सूद समेत राशि वापस लेने का झूठा भ्रम फैला रहा है। कोई राशि सरकार वापस नहीं होगी। बदुआ हनुमाना डैम तक के लिए शुरू हुई गंगा जल परियोजना पर दो हजार करोड़ रूपये की राशि खर्च होगी।
एक साल के अंदर कार्य पूरा होगा। अजगैवीनाथ धाम से देवघर तक फोरलेन सड़क और रेलवे लाइन का कार्य भी जल्द निर्माण होगा।​ उन्होंने नाम लिये बगैर कहा कि पुत्र के हाथ में लालटेन थमाकर एक सांसद क्षेत्र में एक बहरूपिया बनकर घूम रहा है।
वे राजद के लिए वोट मांग रहा है। जबकि हमने दो बार सांसद बनाया। हम टिकट देने से मना कर रहे थे,पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टिकट थमा दिया। एक-एक सीट गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण है।
सम्राट चौधरी ने कहा इस बार के चुनाव में बहरूपिये से सावधान रहें। रक्सौल से हलदिया तक बांका के बिचोबीच से छह लेन सड़क का निर्माण होगा। उन्होंने मनोज यादव को जीताने जीताने की अपील की। थे। सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विक्की मिश्रा, मंच संचालन जदयू के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने किया।
यह भी पढ़ें-

पिप्पली : औषधीय गुणों का भंडार, जो कर दे हर रोग की छुट्टी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,285फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें