29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमक्राईमनामानवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने ‘रेड्डी अन्ना’ गेमिंग ऐप से जुड़ा देशव्यापी...

नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने ‘रेड्डी अन्ना’ गेमिंग ऐप से जुड़ा देशव्यापी रैकेट पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार

Google News Follow

नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने प्रतिबंधित ‘Reddy Anna’ ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिये चल रहे एक बड़े साइबर फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 22 वर्षीय इमरान उस्मानी मिनहाज शेख नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जो नेरुल सेक्टर-18 का निवासी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इमरान शेख ने देशभर में फैले साइबर ठगों के लिए 60 से 70 फर्जी बैंक खाते खुलवाए थे। इन खातों का इस्तेमाल गैरकानूनी गेमिंग प्लेटफॉर्म ‘Reddy Anna’ ऐप के जरिये जमा हुए पैसों को इधर-उधर भेजने और धोखाधड़ी के लिए किया जाता था।

इमरान अपने जान-पहचान के लोगों को कमीशन के लालच में बैंक खाते खुलवाने के लिए तैयार करता था। प्रत्येक खाते के बदले उसे ₹15,000 मिलते थे, जिनमें से ₹5,000 वह खातेधारक को देता और बाकी ₹10,000 खुद रखता था।इसके बाद वह ATM कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड अपने साथियों हरीश (डोंबिवली) और सुमित (बेंगलुरु) को डिलीवरी ऐप के माध्यम से भेज देता था।

इमरान शेख को 14 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे सीबीडी बेलापुर रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध गतिविधियों के दौरान गिरफ्तार किया गया। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के हेड कॉन्स्टेबल राहुल पवार ने उसे रोककर पूछताछ की, जिसके बाद उसके खिलाफ कई फर्जी खातों और ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी से जुड़ी जानकारी सामने आई।

पुलिस के अनुसार, इन फर्जी खातों के माध्यम से ‘Reddy Anna’ ऐप से आने वाले जुए और वित्तीय ठगी के धन को विभिन्न खातों में घुमाया जाता था ताकि उसकी वास्तविक उत्पत्ति छिपाई जा सके। इस नेटवर्क का संचालन कई राज्यों में फैला हुआ था और आरोपी इसी के माध्यम से अवैध लेनदेन में शामिल था।

पुलिस ने इमरान शेख, हरीश, सुमित और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(4) और 3(5) सहित आईटी अधिनियम की धाराएं 66(C) और 66(D), महाराष्ट्र जुआ अधिनियम की धाराएं 4 और 5, और ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। नवी मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश जारी है और जांच दल इस रैकेट के राज्य-स्तरीय नेटवर्क और मनी ट्रेल को उजागर करने में जुटा है।

पुलिस का मानना है कि यह गिरोह देश के कई हिस्सों में सक्रिय है और प्रतिबंधित गेमिंग प्लेटफॉर्मों के माध्यम से अरबों रुपये के अवैध लेनदेन में संलिप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

अमित शाह बोले- एनडीए ने बिहार में खत्म किया जंगलराज और परिवारवाद!

जेपी नड्डा ने एम्स दीक्षांत समारोह में युवाओं को अपील की!

रेटिनल स्कैन से हृदय रोग का जोखिम पता चलेगा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें