27.3 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपूनावाला को जेड श्रेणी सुरक्षा देने पर विचार करेगी महाराष्ट्र सरकार

पूनावाला को जेड श्रेणी सुरक्षा देने पर विचार करेगी महाराष्ट्र सरकार

Google News Follow

मुंबई, राज्य सरकार ने कहा है कि सिरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला को जेड कैटगरी की सुरक्षा देने पर विचार किया जाएगा। सरकारी वकील ने मंगलवार को बांबे हाईकोर्ट में यह बात कही। जबकि हाईकोर्ट ने कहा कि पूनावाला देश के लिए काफी महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। राज्य सरकार उनकी सुरक्षा का ख्याल रखे। हाईकोर्ट ने यह बात पूनावाला को पिछले दिनों टीके की आपूर्ति को लेकर प्रभावशाली लोगों से मिली कथित धमकियों के मद्देनजर कही है। कोर्ट ने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। और महाराष्ट्र प्रगतिशील राज्य है। ऐसे में यदि पूनावाला ने सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है तो इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। अवकाशकालीन न्यायमूर्ति एस एस शिंदे व अभय आहूजा की खंडपीठ ने कहा कि पूनावाला देश के लिए काफी महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इसलिए राज्य सरकार पूरी तरह से उनकी सुरक्षा के मुद्दे पर ध्यान दे।

राज्य के आला अधिकारी इस बारे में पूनावाला से व्यक्तिगत रुप से बात करें। और उन्हें भरोसा दिलाए की लंडन से भारत आने पर उनकी सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम किया जाएगा। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कहा कि राज्य सरकार ने भी पूनावाला को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवानों व दो बंदूकधारी राज्य पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि सारी परिस्थितियों का जायजा लेने के बाद राज्य सरकार पूनावाला को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करने पर विचार करेंगी। खंडपीठ ने अब याचिका पर सुनवाई 10 जून 2021 तक के लिए स्थगित कर दी है। खंडपीठ के सामने पेशे से वकील दत्ता माने की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई चल रही है। याचिका में मांग की गई है कि पूनावाला को धमकाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जाए। पूनावाला को फिलहाल केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। लेकिन याचिका में पूनावाला को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की गई हैं। इस दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता प्रदीप हवनूर ने कहा कि खबरों के मुताबिक नेताओं के दबाव के चलते पूनावाला लगातार भय में जी रहे हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें