31 C
Mumbai
Monday, February 9, 2026
होमदेश दुनियामुजफ्फरपुर डीएम ने चुनाव तैयारी समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए!

मुजफ्फरपुर डीएम ने चुनाव तैयारी समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए!

उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यकतानुसार सभी वाहनों को समय से पूर्व जमा करने तथा नियमानुसार वीएमएस पर एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

Google News Follow

Related

मुजफ्फरपुर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने चुनाव के लिए जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी।

उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यकतानुसार सभी वाहनों को समय से पूर्व जमा करने तथा नियमानुसार वीएमएस पर एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों और सामग्री को डिस्पैच करने और पोल्ड ईवीएम को बाजार समिति स्थित बज्रगृह में जमा करने में कोई कठिनाई न हो। इसके लिए पर्याप्त संख्या में वाहन जमा करने को कहा।

उन्होंने सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने तथा इसमें संबंधित थानाध्यक्ष को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया। एमआईटी, आरडीएस कॉलेज और जिला स्कूल में डिस्पैच सेंटर बनाए गए हैं।

जिलाधिकारी ने तीनों जगहों पर चुनाव आयोग के मानक के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों पर बल्ब, पंखे, पेयजल और शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

जिला अधिकारी ने कहा कि इसमें कोई भी लापरवाही नहीं चलेगी। मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था के लिए सभी केंद्रों पर सॉकेट की व्यवस्था करने को कहा ताकि वेबकास्टिंग में कोई व्यवधान न हो।

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का दृढ़ता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सघन अभियान चलाने तथा पकड़े जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने ईवीएम प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखने तथा पुलिस अभिरक्षा में ही ईवीएम का मूवमेंट रखने का निर्देश दिया। कंट्रोल रूम का सुचारू संचालन करने तथा सीएपीएफ के आवासन की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु सेक्टर दंडाधिकारी के साथ-साथ जोनल और सुपर जोनल दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी।

बैठक के बाद जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बज्रगृह सह मतगणना केंद्र का जायजा लिया तथा विधानसभावार की गई तैयारी का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया।

उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारी को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के बज्रगृह और मतगणना हॉल की तैयारी कैंप मोड में पूरा कराने को कहा। केंद्र पर पानी, बिजली, सड़क, यातायात व्यवस्था आदि का भी जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों से आने वाले वाहन सीधे बाजार समिति पहुंचेंगे, जहां पोल्ड ईवीएम जमा किए जाएंगे।

इसके लिए डीसीपी को ट्रैफिक प्लान बनाने तथा जनहित में सार्वजनिक करने का निर्देश दिया। इसके लिए मतगणना केंद्र के एंट्री पॉइंट और एग्जिट प्वाइंट का भी निरीक्षण किया और वाहनों के प्रवेश एवं निकासी की सुगम एवं सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश डीएसपी को दिया।
उन्होंने कहा कि न केवल वाहनों के आने और जाने की समुचित व्यवस्था की जाए, बल्कि वाहनों को विधानसभावार जमा करने के लिए उन्हें पंक्तिबद्ध खड़ा करने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
यह भी पढ़ें-

बोकारो में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री पर छापा, 11 गिरफ्तार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,239फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें