32 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाUP: क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था ने जरूरतमंदों को बांटे 500 वेपोराइजर मशीन

UP: क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था ने जरूरतमंदों को बांटे 500 वेपोराइजर मशीन

Google News Follow

जौनपुर/मुंबई। क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था की ओर से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह के शुभ हाथों से वेपोराइजर मशीन ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों में भेंट किया गया। क्षत्रिय समाज के उत्थान के उद्देश्य से निर्मित की गई संस्था क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था के माध्यम से समाजसेवा हेतु समय-समय पर अनेक सामाजिक कार्य किये जाते रहे हैं। इस समय पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जूझ रहा है। करोड़ों लोगों को इस महामारी ने अपने आगोश में ले लिया है, जिसमें से लाखों लोगों की मौतें हो चुकी हैं। इस बीच क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था ने आगे आते हुए कोविड-19 वायरस से संक्रमित मरीजों के उपचार में लगने वाले उपकरणों में 500 वेपोराइजर मशीन तथा अन्य सामानों में फेसमास्क का वितरण क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था के माध्यम से ग्राम:-भटौली, पोस्ट:- पट्टीनरेंद्रपुर, जिला जौनपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भेंट किया।
क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था द्वारा यह भेंट गरीब, जरूरतमंद तथा आम लोगों को मदद स्वरूप किया गया है, ताकि इसका लाभ सभी जरूरतमंद कोविड मरीजों को मिल सके संस्था के संस्थापक सदस्य सुधाकर सिंह विशेन मुम्बई में रह रहे समाज के समर्थवान व्यक्तियों से अपील की है कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के सहयोग के लिए आगे आएं । आयोजन के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक (जौनपुर ग्रामीण) श्रीमान त्रिभुवन सिंह द्वारा जरूरत मंदो को सौंपी गई यह भेंट क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था के श्री संजय कुमार सिंह और मनोज ओंकारनाथ सिंह अधिवक्ता मुंबई उच्च न्यायालय के नेतृत्व और सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर संस्था के राजगुरु पंडित सुनील पांडे पुना संयोजक विक्रम सिंह @ विक्की, थाना अध्यक्ष खुटहन, थाना अध्यक्ष सरपतहा, श्रीराम सिंह पूर्व प्रधानाचार्य रवनियां, देवी प्रसाद सिंह पूर्व प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय राम ललित पांडे, अमीत सिंह @ पारूल प्रधान भटौली, पंवन सिंह पिंटु, परमहंस पांडेय, प्रवेश पांडेय, राजेश गुप्ता प्रवक्ता सेंट थामस कालेज शाहगंजआदि मौजूद रहे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें