27 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026
होमराजनीतिदादरा और नगर हवेली, दमन-दीव में BJP की बंपर जीत: 96 में...

दादरा और नगर हवेली, दमन-दीव में BJP की बंपर जीत: 96 में से 91 सीटों पर कब्ज़ा

बिहार चुनाव माहौल में मिली बड़ी राजनीतिक ऊर्जा

Google News Follow

Related

 

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) को केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव से एक बड़ी राजनीतिक सफलता मिली है। यहां हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने 96 में से 91 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। यह नतीजा उस समय आया है जब बिहार में बीजेपी पहली बार जदयू के साथ बराबर सीटों पर चुनाव लड़ रही है, और जीत-हार को लेकर सियासी माहौल बेहद संवेदनशील है। इस जीत ने भाजपा के रणनीतिकारों और कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार किया है।

इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के मेरे भाइयों और बहनों का आभार, जिन्होंने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सरपंच, जिला पंचायत और पार्षद चुनावों में भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन दिया। यह हमारी पार्टी के विकास एजेंडे और जनता के हमारे साथ मज़बूत जुड़ाव को दर्शाता है। मैं जमीनी स्तर पर अपने मेहनती कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं।” पीएम के इस संदेश को भाजपा नेताओं ने एक मनोबल बढ़ाने वाले संकेत के रूप में लिया है, खासतौर पर तब, जब बिहार में चुनावी मुकाबला कड़ा है।

दमन, दीव और दादरा नगर हवेली—तीनों जिलों में जिला पंचायत, नगर परिषद और ग्रामीण पंचायत की सीटों के लिए मतदान हुआ था। नीचे परिणामों की विस्तृत स्थिति में

जिला / निकाय कुल सीटें BJP जीती
दमन – जिला पंचायत 16 15
दमन – म्यूनिसिपल काउंसिल 15 14
दमन – सरपंच सीटें 16 15
दीव – जिला पंचायत 8 8
दादरा नगर हवेली – जिला पंचायत 26 24
दादरा नगर हवेली – म्यूनिसिपल काउंसिल 15 15

 

यह जीत भाजपा की स्थानीय संगठन क्षमता और ग्राउंड नेटवर्क को दिखाती है। बिहार चुनाव अभियान के बीच यह नतीजा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मनोवैज्ञानिक बढ़त साबित हो सकता है। स्थानीय निकायों में जीत का सीधा असर नीतियों के क्रियान्वयन और भविष्य के चुनावी आधार पर पड़ता है। दादरा और नगर हवेली, दमन-दीव में मिली यह बंपर जीत भाजपा के लिए राजनीतिक मनोबल बढ़ाने वाली है, साथ ही स्थानीय स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत हो चुकी है यह भी बताती है।  बिहार चुनाव के राजनीतिक शोर के बीच, यह जीत भाजपा के लिए एक सकारात्मक और रणनीतिक संदेश लेकर आई है।

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड का 25वां स्थापना दिवस : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित नेताओं ने दी शुभकामनाएं!

कोलकाता: दादी के बगल में सो रही 4 साल की बच्ची का अपहरण, बलात्कार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो बड़े गैंगस्टर विदेशों में गिरफ्तार, भारत वापसी की प्रक्रिया शुरू

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,952फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें