28.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविकास कराने वाली सरकार की कराएंगे सत्ता में वापसी!

विकास कराने वाली सरकार की कराएंगे सत्ता में वापसी!

अमित शाह की रैली में बोली सासाराम की जनता

Google News Follow

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार रविवार (9 नवंबर)शाम थम जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सासाराम पहुंचकर लोगों से वोट मांगे। इस दौरान उनकी जनसभा में भारी तदाद में लोग उन्हें सुनने पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों से उनकी प्रतिक्रया जानने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।

चुनावी सभा के दौरान अमित शाह बिहार में एनडीए सरकार की जीत पर पूरी तरह आश्वस्त नजर आए। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री बनने के लिए बेकार की मेहनत न करें, क्योंकि इस पदों पर पहले से ही पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार बैठे हैं।

अमित शाह की चुनावी सभा में आए लोगों ने मीडिया से बातचीत की। यहां के लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि जनता भाजपा उम्मीदवार को चुनाव जिताकर विधानसभा भेजेगी।

अमित शाह की सभा में एक व्यक्ति ने कहा कि बीस साल पहले जंगलराज के दौरान जो हालात थे, वे बहुत अलग थे। रात को घर से निकलने की कभी सोच भी नहीं सकते थे, लेकिन आज स्थिति काफी बदल चुकी है। आज मैं पत्नी के साथ अगर रात को घर से निकलता हूं तो शत-प्रतिशत इस बात की गारंटी होती है कि सुरक्षित घर लौटेंगे। उन्होंने बताया कि पहले अकेले यात्रा करते समय लोगों की बाइक या पैसे लूट लिए जाते थे।

एक अन्य शख्स ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और बिहार दोनों तेजी से प्रगति कर रहे हैं। अमित शाह की सभा को लेकर एक महिला ने कहा कि बिहार को विकास की जरूरत है और एनडीए सरकार विकास कर रही है। सासाराम की जनता बिहार में विकास करने वाली सरकार को सत्ता में वापसी कराएगी।

यह भी पढ़ें:

पूर्वोत्तर भारत राष्ट्र का ‘फ़ॉरवर्ड फ़ेस’: पीएम मोदी ने साझा किया ज्योतिरादित्य सिंधिया का लेख

यूपी के पुलिस विभाग ने 23 अधिकारियों के किए तबादले!

SEBI ने डिजिटल गोल्ड में बिना नियमन वाले निवेश को लेकर दी चेतावनी !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें