28.8 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमक्राईमनामारांची के बुढ़मू में प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर की गला रेतकर हत्या!

रांची के बुढ़मू में प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर की गला रेतकर हत्या!

ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा

Google News Follow

झारखंड की राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में रविवार को एक प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर सपन दास की गला रेतकर हत्या कर दी गई। 45 वर्षीय सपन पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे, जो पिछले सात सालों से बुढ़मू के मतवे गांव में किराए के मकान में रहकर डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस करते थे।

पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब नौ बजे दो युवक सपन दास के घर पहुंचे। उन्होंने थोड़ी देर बातचीत के बाद अचानक उन पर हमला कर दिया। एक ने सपन दास को पकड़ा, जबकि दूसरे ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया। अधिक खून बहने से सपन दास की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया। बताया गया कि वह नशे की हालत में था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने बताया कि हत्या की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार सहयोगी की तलाश जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सने कपड़े और हथियार बरामद किए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, सपन दास गांव में ‘बंगाली डॉक्टर’ के नाम से मशहूर थे। वे पिछले छह-सात सालों से किराए के मकान में रहकर मरीजों का इलाज करते थे और गरीबों से नाममात्र की फीस लिया करते थे। सरलता और सेवा भाव के कारण ग्रामीणों में वे बेहद लोकप्रिय थे।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने हत्या को निर्मम और अमानवीय बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के बीच किसी पुरानी रंजिश या लेनदेन विवाद की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

पूर्वोत्तर भारत राष्ट्र का ‘फ़ॉरवर्ड फ़ेस’: पीएम मोदी ने साझा किया ज्योतिरादित्य सिंधिया का लेख

यूपी के पुलिस विभाग ने 23 अधिकारियों के किए तबादले!

विकास कराने वाली सरकार की कराएंगे सत्ता में वापसी!

SEBI ने डिजिटल गोल्ड में बिना नियमन वाले निवेश को लेकर दी चेतावनी !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें