29 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमराजनीतिपरिवारवादी व्यवस्था ने बिहार में जाति-जाति को लड़ाकर अराजकता और गुंडागर्दी का...

परिवारवादी व्यवस्था ने बिहार में जाति-जाति को लड़ाकर अराजकता और गुंडागर्दी का तांडव किया : सीएम योगी

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार के चुनावी रण में कांग्रेस और राजद पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि परिवारवादी व्यवस्था ने बिहार में जाति-जाति को लड़ाकर अराजकता और गुंडागर्दी का तांडव किया और बिहार के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया। नागरिकों और गरीबों को भूखों मरने के लिए छोड़ दिया गया। सरकार के खजाने में लूट मच गई थी।

उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी घोषणाओं के साथ राजद व कांग्रेस का महागठबंधन सिर्फ धोखा देने आया है। जो आपकी जमीन हड़प गए, वे नौकरी क्या देंगे। पशुओं का चारा खाने वाले विकास की बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। लेकिन, इनके एजेंडे में विकास, गरीब कल्याण और आस्था का सम्मान कभी नहीं था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को छातापुर के लक्ष्मी रघुनाथ सिंह उच्च विद्यालय, भीमपुर में चुनावी जनसभा की। उन्होंने जनसैलाब से विधायक व छातापुर से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह ‘बबलू’ को जिताने की अपील की।

सीएम ने बिहार को भक्ति, शक्ति व ज्ञान की धरा बताया, फिर कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली है। यह स्वर्णयुग लाने वाली धरा है, लेकिन कांग्रेस व राजद के पाप के कारण लोग बिहार को जंगलराज के रूप में जानने लग गए थे। जिस बिहार ने नालंदा विश्वविद्यालय देकर दुनिया को ज्ञानवान बनाया, वहां इन दोनों के शासनकाल में बिहार साक्षरता में सबसे नीचे चला गया था। 14 नवंबर को जब ईवीएम खुलेंगे तो पूरे बिहार में ‘फिर एक बार एनडीए सरकार’ का शंखनाद होगा।

सीएम योगी ने मतदाताओं से कहा कि खानदानी लुटेरे झूठा आश्वासन देने आए हैं। यह खानदानी माफिया का समर्थन कर रहे हैं। खानदानी माफिया को सत्ता में लाकर बिहार में फिर से जंगलराज नहीं लाने देना है। हमने यूपी में विकास से पहले सुरक्षा दी, तब बीमारू राज्य से उबर पाए। यूपी में सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए यमराज का टिकट पक्का कर दिया जाता है। यूपी में जब बुलडोजर चलता है तो सड़कें अच्छी बनती हैं, विकास की गति बढ़ती है, लेकिन माफिया की हड्डी-पसली एक हो जाती है। कोई दंगा-अराजकता फैलाने, धमकी देने का दुस्साहस नहीं कर सकता है। राजद के समय बिहार में 30 हजार से अधिक अपहरण हुए। व्यापारी, डॉक्टर, इंजीनियर, बेटी, बच्चे कोई भी सुरक्षित नहीं था। इन लोगों ने जंगलराज लाकर एक परिवार की बपौती बनाकर लूट-खसोट किया था।

उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्ष में बिहार में सुशासन की नींव स्थापित हुई। आज बिहार में हर सुविधाएं है। बिहार का युवा सिविल सर्वेंट बनकर देश में सेवाएं दे रहा है। वह मल्टीनेशनल कंपनियों में जाकर और स्वयं का स्टार्टअप स्थापित करते हुए उद्यमी के रूप में नई पहचान बना रहा है। सुशासन की सरकार ने बिहार के नौजवान को प्लेटफॉर्म दिया और यहां के नौजवानों को अवसर मिला तो उसने दुनिया में छाप छोड़ने में कोई कोताही नहीं की। विकास व समृद्धि की यह धारा अनवरत बढ़ती रहनी चाहिए। 1990 से 2005 के बीच राजद-कांग्रेस ने तांडव किया था। यूपी में इनके पार्टनर भी हर तीसरे दिन दंगे करवाते थे। गुंडागर्दी चरम पर थी, बेटी-व्यापारी सुरक्षित नहीं थे।

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया तो एनडीए सरकार सीतामढ़ी में मां जानकी का भी भव्य मंदिर बनवा रही है। 6,155 करोड़ से अयोध्या से सीतामढ़ी को जोड़ने के लिए रामजानकी मार्ग भी बन रहा है। यह कार्य राजद-कांग्रेस नहीं कर पाती। कांग्रेस ने भारत, संतों व आम जनमानस का अपमान किया। यह कहते थे कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं। सीएम ने केंद्र सरकार की योजनाओं को भी गिनाया और कहा कि यहां का नौजवान, किसान व हर नागरिक सुशासन की सुदृढ़ नींव पर समृद्ध व विकसित बिहार बनाने के लिए आगे बढ़ना चाहता है।

यह भी पढ़ें:

रांची के बुढ़मू में प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर की गला रेतकर हत्या!

राहुल गांधी की बातों में अब कोई वजन नहीं : जीतन राम मांझी

भारत-श्रीलंका की सेनाएं शुरू करेंगी सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,300फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें