28.8 C
Mumbai
Tuesday, November 10, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकेंद्र सरकार ने कबाड़ की ब्रिकी कर कमाए 800 करोड़ रुपए, 232...

केंद्र सरकार ने कबाड़ की ब्रिकी कर कमाए 800 करोड़ रुपए, 232 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस हुआ फ्री

इस अभियान के तहत करीब 11.58 लाख ऑफिस साइट्स को कवर किया गया है और इसका समन्वय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआर एंड पीजी) द्वारा किया गया।

Google News Follow

केंद्र सरकार ने स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न मंत्रालय और विभागों से कबाड़ की बिक्री कर करीब 800 करोड़ रुपए कमाए हैं। साथ ही, इससे करीब 232 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस भी फ्री हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, करीब एक महीने की अवधि (2 से 31 अक्टूबर) तक चले इस स्वच्छता अभियान में रिकॉर्ड 232 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस फ्री हुआ है, जबकि करीब 29 लाख फिजिकल फाइल्स को हटाया गया है।

सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान की शुरुआत 2021 में हुई थी। तब से सरकार ने कबाड़ और उपयोग से बाहर हो चुकी एसेट्स को बेचकर लगभग 4,100 करोड़ रुपए कमाए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अभियान के तहत करीब 11.58 लाख ऑफिस साइट्स को कवर किया गया है और इसका समन्वय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआर एंड पीजी) द्वारा किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता और सुशासन के आह्वान से प्रेरित होकर, वार्षिक स्वच्छता और दक्षता अभियान अब प्रशासनिक सुधार की आधारशिला बन गया है। अधिकारियों ने बताया कि तीन केंद्रीय मंत्रियों – मनसुख मंडाविया, के. राम मोहन नायडू और डॉ. जितेंद्र सिंह – ने इस विशाल अंतर-मंत्रालयी प्रयास का पर्यवेक्षण किया, जिसमें विदेशों में स्थित भारत के मिशनों सहित 84 मंत्रालयों और विभागों ने भाग लिया।

बीते महीने, इस अभियान की शुरुआत के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के नेहरू पार्क में “विशेष स्वच्छता अभियान 5.0” पर बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस अभियान से शासन और सार्वजनिक सेवाओं में स्पष्ट बदलाव आए हैं।

सरकार ने ई-कचरे और कबाड़ की बिक्री से 3,296.71 करोड़ रुपए कमाए हैं, जबकि पिछले चार वर्षों में 696.27 लाख वर्ग फुट से अधिक कार्यालय स्थान को साफ किया गया है और उपयोग में लाया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के पिछले चरणों के दौरान 137.86 लाख से ज्यादा पुरानी फाइलों को हटाया गया है और देश भर में 12.04 लाख से अधिक जगहों की सफाई की गई है।

यह भी पढ़ें:

रांची के बुढ़मू में प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर की गला रेतकर हत्या!

राहुल गांधी की बातों में अब कोई वजन नहीं : जीतन राम मांझी

भारत-श्रीलंका की सेनाएं शुरू करेंगी सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें