30.9 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबिहार विधानसभा चुनाव 2025 : नतीजे देखकर कांपे अखिलेश यादव, कहा "भाजपा...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : नतीजे देखकर कांपे अखिलेश यादव, कहा “भाजपा दल नहीं छल है।”

Google News Follow

Related

भारी अंतर वाले रुझानों के बीच भाजपा के विपक्षी नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाने लगे हैं। दोपहर 1:30 बजे के रुझान के अनुसार राष्ट्रिय लोकतान्त्रिक गठबंधन (NDA) को ऐतिहासिक विजय मिलती दिख रही है। भाजपा इस समय बिहार की सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी बन कर उभरी है, जबकि संसद में विपक्षी राष्ट्रिय पार्टी कांग्रेस मात्र 4 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है। दौरान समाजवादी पार्टी सुप्रीम अखिलेश यादव पडोसी राज्य के नतीजे देखकर काँपने लगे है।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अखिलेश यादव ने कहा है,”बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।”

बता दें की, अगले साल -2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने है, जिसमें अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी बड़ा हिस्सा रखती है, हालांकि विपक्षी पार्टी होने के साथ ही समाजवादी पार्टी बिहार की राष्ट्रिय जनता दल (RJD) से विचारधारा भी साझा करती है। इन दोनों पार्टियों में मुस्लिम-यादव जातिगत वोटबैंक पर विशेष भार दिया जाता है, जो बिहार के चुनाव नतीजों में ध्वस्त होता दिख रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार में RJD के फेल होते मुस्लिम यादव और पिछड़ा,दलित, आदिवासी फॉर्म्युला के चलते अखिलेश यादव की चिंता और भी बढ़ गई है, जब की भारतीय जनता पार्टी विकास और महिला सुरक्षा के मुद्दे को बिहार में रेखांकित करने में सफल हुई है।

रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 91 सीटों पर आगे चल रही है,  जनता दल (यूनाइटेड) 81 सीटों पर आगे चल रहा है। जबकि विपक्षी राष्ट्रिय जनता दल 26 सीट,  कोंग्रस 4, और AIMIM 5 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर: उपचुनाव में भाजपा ने नगरोटा विधानसभा सीट बरकरार रखी

“बिहार जीत गया, अब पश्चिम बंगाल पर ध्यान”

अनिल अंबानी का ED को वर्चुअल पेशी का प्रस्ताव, कहा—2010 के जयपुर हाईवे प्रोजेक्ट से जुड़ी है जांच, PMLA से नहीं

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,371फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें