29 C
Mumbai
Saturday, November 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबिहार में एनडीए के प्रदर्शन पर भाजपाशासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी...

बिहार में एनडीए के प्रदर्शन पर भाजपाशासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई, बताया- ऐतिहासिक जनादेश

"मोदीमय हुआ बिहार"

Google News Follow

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए के शानदार प्रदर्शन पर पार्टी समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच भाजपा शासित राज्यों से बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बिहार में एनडीए के प्रदर्शन को ‘डबल इंजन’ पर जनता की मुहर बताया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मोदीमय हुआ बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण राष्ट्र में हो रहे विकास के महायज्ञ का प्रतिफल है। यह परिणाम स्पष्ट संदेश है कि बिहार की जनता विकास, सुशासन और स्थिरता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं करती।”

उन्होंने लिखा, “महागठबंधन की करारी हार साबित करती है कि अवसरवाद, परिवारवाद, अव्यवस्था और दुष्प्रचार की राजनीति को जनता अब पूरी तरह नकार चुकी है। यह विजय जनता के विश्वास, संगठन की निरंतर मेहनत और जनसेवा के प्रति एनडीए के अटूट संकल्प की पुष्टि है। सभी विजयी प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिखा, “बिहार का ऐतिहासिक जनादेश। जनता ने फिर चुना विकास और सुशासन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में, बिहार में एनडीए की प्रचंड व अभूतपूर्व जीत के लिए बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल, बिहार के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और मतदाताओं का हृदय से अभिनंदन एवं आभार।”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए गठबंधन की प्रचंड विजय के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं जनता-जनार्दन का अभिनंदन। यह ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासोन्मुख मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों पर बिहार की जनता के अटूट विश्वास की मुहर है। यह जनादेश विकास, सुशासन, समृद्धि और स्थिरता के उस मार्ग का समर्थन है, जिस पर नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है।”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा, “दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने वाले बिहार का जनादेश, लोकतंत्र और सुशासन की जीत है। बिहार की जनता ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बार अन्य तमाम चुनावों से अधिक बड़ी जीत देकर चुना है। ऐसा देखा जाता है कि कई बार सत्ता में रहने के बाद सत्ताधारी दल को ‘एंटी इंकम्बेंसी’ झेलनी पड़ती है। भाजपा शासित राज्यों ने इस मिथक को भी तोड़ दिया है। भाजपा नीत गठबंधन ने यह साबित किया है कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरकर आप बार-बार आशीर्वाद पा सकते हैं। बिहार की जनता को धन्यवाद। बिहार में भी डबल इंजन की सरकार आगे और तेजी से प्रदेश का विकास करे, यही शुभकामना है।”.

यह भी पढ़ें:

बिहार चुनाव : मोकामा में ‘छोटे सरकार’ का दबदबा बरकरार, सूरजभान की पत्नी को दी मात

जम्मू-कश्मीर उपचुनाव: ओमर अब्दुल्ला की करारी ‘हार’, नेशनल कॉन्फ्रेंस खो बैठी CM की छोडी सीट!

बिहार की जनता ने जातिवाद की राजनीति को नकारा: नितिन गडकरी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें