29.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमक्राईमनामाबेंगलुरु एयरपोर्ट पर टैक्सी ड्राइवरों पर चाकू से हमला करने की कोशिश

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टैक्सी ड्राइवरों पर चाकू से हमला करने की कोशिश

CISF की त्वरित कार्रवाई से बड़ी वारदात टली, सोहैल अहमद गिरफ्तार

Google News Follow

बेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) पर रविवार(18 नवंबर) देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। सोहैल अहमद नामक ने टर्मिनल-1 के आगमन क्षेत्र में दो टैक्सी चालकों पर लंबे चाकू से हमला करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद CISF के जवानों की सूझबूझ ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सोहैल अहमद हाथ में लंबा चाकू लिए टैक्सी ड्राइवरों की ओर दौड़ता नजर आता है। इसी दौरान मौके पर तैनात CISF कर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए उसे पकड़ लिया और चाकू बरामद कर लिया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई से यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।

CISF ने X पर घटना का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “16 नवंबर की आधी रात, T1 आगमन क्षेत्र में एक व्यक्ति लंबा चाकू लेकर दो टैक्सी चालकों की ओर दौड़ा। ASI/Exe सुनील कुमार और उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को काबू कर लिया और चाकू बरामद कर लिया, जिससे किसी भी यात्री या स्टाफ को नुकसान नहीं पहुंचा।”

CISF की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, यह हमला आरोपी और टैक्सी ड्राइवरों के बीच पहले हुए एक विवाद से जुड़ा हुआ था। CISF ने स्थिति नियंत्रण में आने के तुरंत बाद मामले को KIA पुलिस के हवाले कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “हमने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।”

यह भी पढ़ें:

डॉक्टर उमर नबी का वीडियो वायरल, ‘सुसाइड बॉम्बिंग’ का महिमामंडन करता दिखा आतंकी

“शेख हसीना को अपराधी क्यों, मोहम्मद यूनुस को क्यों नहीं?”

दिल्ली ब्लास्ट के लिए चुने गए फिदायीन हमले से किया था इनकार, “आत्महत्या इस्लाम में पाप”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें