27.9 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियापेशावर में पाकिस्तान की अर्धसैनिक बल HQ पर आतंकी हमला: फायरिंग, दो...

पेशावर में पाकिस्तान की अर्धसैनिक बल HQ पर आतंकी हमला: फायरिंग, दो विस्फोट और तीन की मौत

Google News Follow

पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के मुख्यालय पर सोमवार(24 नवंबर) को हमलावरों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के अनुसार, हमलावरों में शामिल बंदूकधारियों और दो आत्मघाती बमबरों ने इस भीषण हमले को अंजाम दिया, जिसमें कम से कम तीन लोग मारे गए और चार घायल हुए।

हमले की शुरुआत जोरदार धमाके से हुई, जिसने आसपास के इलाकों में दहशत फैला दी। स्थानीय निवासियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उन्होंने FC मुख्यालय की दिशा से धमाका जैसा शोर सुनाई दिया। कुछ ही मिनटों में इलाके में लगातार फायरिंग और दूसरे धमाके की आवाजें आने लगीं।

पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की कि हमले में दो आत्मघाती हमलावरों ने हिस्सा लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया एजेंसी को बताया, “पहले आत्मघाती हमलावर ने मुख्य गेट पर खुद को उड़ा लिया, जबकि दूसरा कम्पाउंड के अंदर घुसने में सफल रहा।” तीसरे हमलावर को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पेशावर पुलिस प्रमुख मियाँ सईद के अनुसार, चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।

हमले के तुरंत बाद FC मुख्यालय के बाहर की सड़क को पूरी तरह सील कर दिया गया और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में ले लिया गया। कई ऑनलाइन वीडियो में लगातार गोलीबारी की आवाजें और पुलिस-एंबुलेंस की आवाजाही दिखाई दी।पेशावर लंबे समय से पाकिस्तानी आर्मी के विरोध में हमलों का केंद्र रहा है। दरम्यान इस ताजा हमले ने सुरक्षा तैयारियों पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों के नेटवर्क और मास्टरमाइंड की पहचान में लग गई हैं।पाकिस्तान पहले से ही बढ़ती आतंकी घटनाओं और अस्थिर राजनीतिक माहौल से जूझ रहा है, और अर्धसैनिक बलों को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है ऐसे में यह आतंकी हमला पाकिस्तानी आर्मी की गिरती हुई साख की निशानदेही करता है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के जनरल भी न्यूक्लियर साइंटिस्ट A.Q. खान के पेरोल पर थे: पूर्व CIA अधिकारी का बड़ा खुलासा

हिज़्बुल्लाह का चीफ़-ऑफ़-स्टाफ हाइथम अली तबातबाई इस्राइली हवाई हमलें में ढेर

पंकजा मुंडे के पर्सनल असिस्टेंट अनंत गर्जे गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें