34 C
Mumbai
Saturday, March 14, 2026
होमदेश दुनियाट्रम्प ने फिर दोहराया मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकवादी संगठन घोषित करने का...

ट्रम्प ने फिर दोहराया मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकवादी संगठन घोषित करने का प्लान

बोले—‘सबसे कड़े शब्दों में कार्रवाई होगी’

Google News Follow

Related

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर मुस्लिम ब्रदरहुड को लेकर बड़ी हलचल मच गई है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार (23 नवंबर) को दोबारा घोषणा की कि वे मुस्लिम ब्रदरहुड को फॉरेन टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन (FTO) घोषित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहे हैं। ट्रम्प का यह बयान रिपब्लिकन नेताओं का दबाव इस मुद्दे पर लगातार बढ़ने के चलते आया है।

ट्रम्प ने अमेरिकी मीडिया आउटलेट जस्ट द न्यूज से बातचीत में कहा कि यह घोषणा ‘सबसे कड़े’  में की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्णय को औपचारिक रूप देने के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं और प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ट्रम्प प्रशासन के पहले कार्यकाल में भी यह प्रस्ताव कई बार चर्चा में रहा, लेकिन इसे औपचारिक मंजूरी नहीं मिली। बाइडेन प्रशासन ने भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।

लेकिन इस साल रिपब्लिकन सांसदों और सीनेटरों ने लगातार दबाव बनाया। जुलाई में अमेरिकी सीनेट और हाउस दोनों में मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकवादी संगठन घोषित करने के लिए बिल पेश किए गए। अगस्त में विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी पुष्टि की थी कि संगठन के कुछ हिस्सों को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है।

मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकवादी संगठन घोषित करना लंबे समय से अमेरिकी प्रशासन के लिए एक जटिल मुद्दा रहा है। इसका कारण संगठन की डिसेंट्रलाइज्ड संरचना है। इसके विभिन्न देशी शाखाएं स्वतंत्र रूप से काम करती हैं, जिससे पूरे संगठन को एक ही श्रेणी में रखना कानूनी रूप से चुनौतीपूर्ण बन जाता है। 1928 में मिस्र में स्थापित मुस्लिम ब्रदरहुड दुनिया के सबसे प्रभावशाली इस्लामी राजनीतिक आंदोलनों में से एक माना जाता है। संगठन स्वयं को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक भागीदारी का समर्थक बताता है।

हालाँकि, मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के कई आधिकारिक शासन विशेषकर मिस्र, सऊदी अरब, यूएई, बहरीन और रूस इसे सीधे तौर पर आतंकवादी संगठन करार दे चुके हैं। जॉर्डन ने अप्रैल में समूह पर प्रतिबंध लगाया था, जब उससे जुड़े लोगों को रॉकेट और ड्रोन हमलों की साजिश में गिरफ्तार किया गया।

मुस्लिम ब्रदरहुड पर अमेरिकी राजनीतिक टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने 18 नवंबर को घोषणा करने से शुरू हुई।  उन्होंने घोषणा की मुस्लिम ब्रदरहुड और उससे जुड़े संगठन, जिसमें CAIR (Council on American-Islamic Relations) भी शामिल है उन्हें विदेशी आतंकवादी और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन माना जाएगा। CAIR अमेरिका की सबसे बड़ी मुस्लिम सिविल राइट्स संस्था है, और टेक्सास सरकार के इस फैसले ने तुरंत विवाद खड़ा कर दिया।

एबॉट के आदेश के बाद कई मुस्लिम संगठनों ने 20 नवंबर को एबॉट और टेक्सास अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन के खिलाफ फेडरल मुकदमा दायर किया। उनका आरोप है कि यह घोषणा असंवैधानिक, मानहानिकारक और राजनीतिक रूप से प्रेरित है। CAIR की लिटिगेशन डायरेक्टर लीना मसरि ने कहा कि एबॉट पहले भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक लगाने की कोशिशों में अदालत में हार चुके हैं। CAIR-Texas ने शरिया कोर्ट जैसे दावों को भी बेबुनियाद और राजनीतिक लाभ के लिए फैलाया गया बताया।

ट्रम्प की नई घोषणा ने मुस्लिम ब्रदरहुड पर वैश्विक निगाहें फिर से केंद्रित कर दी हैं। यदि अमेरिका आधिकारिक तौर पर इसे आतंकवादी संगठन घोषित करता है, तो इसके व्यापक कूटनीतिक और सुरक्षा प्रभाव होंगे खासकर उन देशों में, जहां मुस्लिम ब्रदरहुड राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें:

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

दुबई में तेजस दुर्घटना को बताया अलग-थलग ; पाकिस्तानी ट्रोल नेटवर्क की दुष्प्रचार मुहिम को जवाब !

सैंडेसरा ब्रदर्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत; करना होगा 5,100 करोड़ का भुगतान

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,045फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें