29.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमबॉलीवुडडेटिंग की अफवाहों पर विराम लगाते हुए सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर...

डेटिंग की अफवाहों पर विराम लगाते हुए सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की राज संग शादी की तस्वीरें

Google News Follow

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के को-डायरेक्टर राज निदिमोरू के साथ डेटिंग की खबरों पर विराम लगाते हुए सोमवार (1 दिसंबर)को शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में दोनों के खास दिन की झलक साफ दिखाई दे रही है, जिसमें सामंथा और राज एक दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री लाल रंग की साड़ी में खूबसूरत नजर आ रही हैं, तो वहीं अभिनेत्री को मैच करते हुए राज ने भी सिंपल व्हाइट कलर का कुर्ता पायजामा के साथ सदरी पहन रखी है। एक तस्वीर में कपल एक दूसरे का हाथ पकड़े दिखाई दे रहे हैं, तो दूसरी तस्वीर में वे आरती लेते नजर आ रहे हैं, ये पल दोनों की खूबसूरती को उजागर करते हैं। तस्वीरें पोस्ट कर उन्होंने लिखा, “1-12-2025।”

अभिनेत्री के पोस्ट करने के बाद उनके दोस्त और इंडस्ट्री के साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री दिया मिर्जा ने कमेंट करते हुए लिखा, “बधाई हो।” मानुषी छिल्लर ने लिखा, “बधाई हो।” वरुण और एली अवराम ने कमेंट सेक्शन पर “बधाई हो” लिखा, तो अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और नेहा धूपिया ने हार्ट इमोजी से प्रतिक्रिया दी।

दोनों ने साथ में पॉपुलर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन में साथ काम किया था। इसके बाद से दोनों को कई जगहों पर स्पॉट भी किया गया था, जिससे उनकी डेटिंग की खबरें बढ़ने लगी थीं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया था।

राज और सामंथा दोनों की ये दूसरी शादी है। निर्देशक ने साल 2015 में श्यामाली डे से शादी की थी और साल 2022 में दोनों का तलाक भी हो गया था।

वहीं, अभिनेत्री सामंथा ने साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन के बड़े बेटे चैतन्य से साल 2017 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी और अक्टूबर 2021 में तलाक की अनाउंसमेंट कर दी थी।

सामंथा से तलाक लेने के 2 साल बाद नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला से शादी की है।

यह भी पढ़ें:

सर्वोच्च न्यायालय ने वक्फ़ संपत्तियों के पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ाने से किया इंकार

हर नए मोबाइल फोन में अनिवार्य होगा यह सरकारी ऐप; भारत सरकार का आदेश

डिजिटल अरेस्ट के सभी मामलों की जांच करें, बैंकों की भूमिका भी जांचें!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें