28 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाखैबर पख्तूनख्वा में TTP का घातक हमला: पाकिस्तानी जिला अफसर और दो...

खैबर पख्तूनख्वा में TTP का घातक हमला: पाकिस्तानी जिला अफसर और दो पुलिसकर्मियों समेत पांच की मौत

Google News Follow

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार(2 दिसंबर) को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों ने एक सरकारी वाहन पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें एक वरिष्ठ जिला अधिकारी समेत पाँच लोगों की मौत हो गई। यह हमला बन्नू ज़िले में हुआ जहाँ आतंकियों ने नॉर्थ वज़ीरिस्तान के असिस्टेंट कमिश्नर शाह वाली के काफिले को निशाना बनाया। शाह वाली, दो पुलिसकर्मियों के साथ, इस हमले में मारे गए। यह जानकारी स्थानीय सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में दी गई है।

TTP पाकिस्तानी राज्य तंत्र ‘फितना-उल-खवारिज़’ कहकर संबोधित करता है, पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठन है और पिछले कुछ वर्षों से उसकी हिंसा में तेज़ी आई है। खासतौर पर नवंबर 2022 में पाकिस्तान सरकार के साथ युद्धविराम खत्म होने के बाद से, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में हमलों की संख्या लगातार बढ़ी है।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले ही बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में तीन TTP आतंकी मारे गए थे। फ्रंटियर कॉर्प्स बलूचिस्तान साउथ के प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई नोकुंडी स्थित एफसी मुख्यालय पर आत्मघाती हमले के बाद की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, एक आत्मघाती हमलावर ने एफसी मुख्यालय के मुख्य द्वार पर खुद को उड़ा लिया, जिसके बाद कम से कम छह हथियारबंद हमलावर परिसर में घुस गए।

इसी क्रम में, बलूचिस्तान के पंजगुर ज़िले के गुरमकान क्षेत्र में स्थित एक चेकपोस्ट को भी निशाना बनाया गया। इसके अलावा डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, 29 नवंबर को क्वेटा और डेरा मुराद जमाली में सात विस्फोट हुए, जिनमें एक धमाके ने रेलवे ट्रैक का हिस्सा उड़ा दिया और ट्रेन सेवाएँ बाधित हो गईं।

पाकिस्तान में लगातार हमलों की श्रृंखला दर्शाती है की पाकिस्तान में निवेश असुरक्षित है।

यह भी पढ़ें:

DHS सचिव क्रिस्टी नोएम की ट्रंप से मांग: “अमेरिका में हो पूर्ण यात्रा प्रतिबंध”

एप्पल आईफोन पर संचार साथी ऐप प्रीलोड करने से कर सकता है विरोध!

भारत नौसेना में जल्द शामिल करेगा स्वदेशी निर्मीत INS अरिधमन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें