29.3 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनिया30-दिन का ई-वीज़ा फ्री:  रूस के पर्यटकों के लिए भारत का बड़ा...

30-दिन का ई-वीज़ा फ्री:  रूस के पर्यटकों के लिए भारत का बड़ा कदम

मोदी-पुतिन वार्ता में हुआ ऐलान

Google News Follow

भारत ने रूस के साथ रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने तथा पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के उद्देश्य से रूसी नागरिकों को 30 दिनों के भीतर मुफ्त ई-वीज़ा उपलब्ध कराने की घोषणा की है। यह महत्वपूर्ण फैसला शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद लिया गया।

संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत जल्द ही रूसी नागरिकों के लिए ई-टूरिस्ट वीज़ा और ग्रुप टूरिस्ट वीज़ा शुरू करेगा, जिसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 30 दिनों के भीतर पूरी की जाएगी। मोदी ने कहा, “मुझे खुशी है कि हम जल्द ही रूसी नागरिकों के लिए ई-टूरिस्ट वीज़ा और ग्रुप टूरिस्ट वीज़ा सेवाएं शुरू करने जा रहे हैं। यह 30 दिनों में प्रोसेस होगा और पूरी तरह नि:शुल्क होगा।”

इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने विजन 2030 दस्तावेज भी जारी किया, जो आने वाले वर्षों में व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, साझा इनोवेशन और आर्थिक सहयोग को नए स्तर पर ले जाने का रोडमैप है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दस्तावेज़ दोनों देशों के बीच आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में अहम साबित होगा और नई साझेदारियों की शुरुआत करेगा। उन्होंने कहा, “आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए हमने विज़न 2030 दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं। मुझे विश्वास है कि यह प्लेटफॉर्म हमारी कारोबारी साझेदारी को और मजबूत करेगा तथा नए अवसर खोलेगा। दोनों देश यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के साथ एफटीए को साकार करने की दिशा में भी नए कदम उठा रहे हैं।”

राष्ट्रपति पुतिन ने भारत द्वारा दिए गए गर्मजोशीपूर्ण स्वागत के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका और मोदी का संवाद दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। पुतिन ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के साथ डिनर के दौरान हुई बातचीत बहुत उपयोगी रही। हम SCO शिखर सम्मेलन में मिले थे और रूस-भारत संवाद की हम दोनों व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं।”

भारत और रूस के बीच यह पहल पर्यटन, अर्थव्यवस्था और कूटनीतिक सहयोग के नए आयाम खोलने वाली मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें:

भारत–रूस संयुक्त बयान: जाने मोदी-पुतिन संयुक्त बयान की मुख्य बातें

“2026 में ममता बनर्जी पूर्व मुख्यमंत्री कहलाएंगी”

इंडिगो का बड़ा ऐलान: 5–15 दिसंबर के बीच कैंसिल सभी उड़ानों पर पूरा रिफंड

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें