27 C
Mumbai
Wednesday, April 1, 2026
होमबॉलीवुडस्मृति मंधाना ने तोड़ी चुप्पी: पलाशमुच्छल संग टूटी शादी, बोलीं —...

स्मृति मंधाना ने तोड़ी चुप्पी: पलाशमुच्छल संग टूटी शादी, बोलीं — “यहीं खत्म करना चाहती हूं मामला”

Google News Follow

Related

भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना ने आखिरकार सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिनमें पिछले कई हफ्तों से उनकी शादी को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे। मंधाना ने शनिवार(6 दिसंबर) को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पुष्टि की कि उनकी और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी आधिकारिक रूप से रद्द कर दी गई है। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले को अब यहीं समाप्त समझा जाए और दोनों परिवारों की निजता का सम्मान किया जाए।

मंधाना ने अपने संदेश में लिखा,“पिछले कुछ हफ्तों में मेरी ज़िंदगी को लेकर काफी अटकलें लगाई गईं और मुझे लगता है कि अब मुझे बोलना ज़रूरी है। मैं हमेशा से एक निजी जीवन जीने वाली व्यक्ति रही हूं, लेकिन मुझे स्पष्ट करना है कि शादी अब कॉल ऑफ कर दी गई है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं चाहती हूं कि इस मामले को यहीं खत्म किया जाए। मैं आप सभी से विनम्र निवेदन करती हूं कि दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें समय और स्पेस दें ताकि हम अपनी गति से आगे बढ़ सकें।”

मंधाना ने यह भी बताया कि उनके जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य हमेशा भारत का प्रतिनिधित्व करना रहा है, “मेरा मानना है कि हम सभी को चलाने वाली कोई ऊँची शक्ति होती है। मेरे लिए वह हमेशा अपने देश के लिए सर्वोच्च स्तर पर खेलना रहा है। मैं भारत के लिए खेलना और ट्रॉफियां जीतना जारी रखना चाहती हूं। यही मेरा ध्यान और फोकस रहेगा। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। अब आगे बढ़ने का समय है।”

पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर मंधाना और पलाश की शादी को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि दोनों परिवारों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। अब मंधाना के वक्तव्य के बाद तस्वीर साफ हो गई है।

स्मृति मंधाना वर्तमान में भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी सितारों में से एक हैं और टीम की प्रमुख बैटर के रूप में उनकी भूमिका लगातार अहम रही है। आने वाले अंतरराष्ट्रीय अभियानों में वह पूरी तरह क्रिकेट पर फोकस करने की बात कह चुकी हैं। उनकी इस अपील के बाद अब उम्मीद है कि इस निजी मामले को लेकर चल रही चर्चाएं थम जाएंगी।

यह भी पढ़ें:

ED ने ‘साइलेंट फंडिंग’ जांच ने खोला बड़ा जाल; कई राज्यों में फैला जामिया इस्लामिया ट्रस्ट का नेटवर्क

सशस्त्र सेना झंडा दिवस: पीएम मोदी ने देशवासियों से फंड में योगदान की अपील

इंडिगो उड़ान संकट गहराया: DGCA ने CEO पीटर एल्बर्स को भेजा नोटिस, 24 घंटे में जवाब नहीं तो कार्रवाई

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,940फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें