24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामाUttar Pradesh:तीन दलित युवतियों से गैंगरेप, एक आरोपी है रिश्तेदार 

Uttar Pradesh:तीन दलित युवतियों से गैंगरेप, एक आरोपी है रिश्तेदार 

Google News Follow

लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में मजदूरी करने गई तीन दलित युवतियों के साथ शनिवार को गैंगरेप की घटना सामने आई है। इसमें दो सगी बहनों की शिकायत पर पुलिस ने एक रिश्तेदार और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पीड़ित युवतियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।जबकि रिश्तेदार को हिरासत में लिया गया है। कोतवाली सदर क्षेत्र में रहने वाली दो सगी बहनों ने पुलिस को तहरीर दी।बताया कि शुक्रवार को गांव का ही एक रिश्तेदार मोहन उनको व एक अन्य युवती को मजदूरी कराने ले गया था। तीनों को फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक खेत पर गन्ने की निराई का काम करना था। पीड़िताओं ने बताया कि शाम को वह घर आ रही थीं। रास्ते में खेत के पास ही उनके रिश्तेदार समेत पांच लोगों ने उन्हें जबरन रोक लिया, और गैंगरेप किया।

आरोपी मौके से भाग गए। युवतियों का कहना है कि वे बेहोश हो गई थीं। अगले दिन शनिवार को वे थाने पहुंचीं और तहरीर दी। एसपी विजय ढुल ने बताया, शुक्रवार की देर शाम महेवागंज चौकी में तीन युवतियों ने एक लिखित शिकायत दी। जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्हीं के गांव में रहने वाला मोहन जो दूर का रिश्तेदार है, उनको मजदूरी पर ले गया था, लेकिन उनकी मजदूरी नहीं दी। इसी पर दोनों पक्षों को महेवागंज चौकी बुलाया गया था। इसके बाद वह कोतवाली सदर पहुंची और मोहन व कई अज्ञात लोगों पर मौखिक रेप का आरोप लगाया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें