29.1 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमराजनीतिरामलीला मैदान रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बेहूदगी; लगाए 'मोदी तेरी कब्र...

रामलीला मैदान रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बेहूदगी; लगाए ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे

भाजपा का कांग्रेस पर तीखा पलटवार

Google News Follow

रविवार (14 दिसंबर)नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान लगाए गए विवादित नारों ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। रैली के दौरान कांग्रेस समर्थकों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ “मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी” और “वोट चोर, गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाए गए, जिसके बाद यह मामला राजनीतिक बहस का केंद्र बन चूका है।

इन नारों का वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक कड़ा बयान जारी करते हुए कांग्रेस की भाषा और राजनीतिक आचरण पर सवाल उठाए।

भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्वीट में कहा, “कांग्रेस वालों, कान खोलकर सुन लो… जब-जब तुम मोदी जी की कब्र खोदने की बात करोगे, तब-तब देश की जनता कमल खिलाती रहेगी! एक बात याद रखो, तुमने जब-जब मोदी जी को गालियां दी है, तब-तब देश की जनता ने तुम्हें करारा जवाब दिया है। तुमने (कांग्रेस पार्टी) आज भी रामलीला मैदान में रैली आयोजित कर पीएम श्री नरेन्द्र मोदी के बारे में अनाप-शनाप बोलते हुए गालियां देने का काम किया है। ये सिर्फ प्रधानमंत्री का अपमान नहीं है, बल्कि देश की जनता का अपमान है… ऐसे में आने वाले चुनाव में जनता कांग्रेस को फिर मुंहतोड़ जवाब देगी। मोदी जी ने सही कहा है- अब कांग्रेस, मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस (MMC) बन गई है।”

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा न केवल राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है, बल्कि लोकतांत्रिक संवाद को भी नुकसान पहुंचाती है। कांग्रेस बार-बार व्यक्तिगत हमलों और आपत्तिजनक शब्दों का सहारा लेकर राजनीतिक बहस निर्माण करने की कोशीश करती है।

यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस इस तरह के विवादों में घिरी हो। इससे पहले बिहार चुनाव के दौरान भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था, कांग्रेस के स्टेज से अभद्र भाषा में गाली गलोच की गई थी। इसके अलावा, कांग्रेस पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ एआई-जनरेटेड वीडियो के इस्तेमाल को लेकर भी कई बार सवाल उठ चुके हैं, जिसे भाजपा “नफरत की राजनीति” का उदाहरण बताती रही है।

यह भी पढ़ें:

सिडनी में यहूदियों पर भीषण गोलीबारी करने वालों में 24 वर्षीय नावीद अकरम की हुई पहचान

मुस्लिम लीग-माओवादी एजेंडे पर चलते अराजकता का मंच बन गई है कांग्रेस

“बूथ ही रणभूमि, एसआईआर ही हथियार”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें