28.5 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियापीएम नरेंद्र मोदी आज 5 बजे देश को करेंगे संबोधित 

पीएम नरेंद्र मोदी आज 5 बजे देश को करेंगे संबोधित 

Google News Follow

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे।पीएमओ द्वारा सोमवार को किये किये गए ट्वीट में यह जानकारी दी गई। संभावना व्यक्त की जा रही है कि प्रधानमंत्री ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लेने के लिए अपील कर सकते हैं।
Prime Minister Shri @narendramodi will address the nation at 5 PM today, 7th June.
— PMO India (@PMOIndia) June 7, 2021देश के कई राज्यों में आज से कोरोना संबंधी पाबंदियों में ढील देनी शुरू की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि देशवासी कोरोना को लेकर लापरवाही न बरतना शुरू कर दें, इसलिए भी पीएम मोदी देश से संवाद करेंगे। देश मेें पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 1 लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान लगभग 2400 मौतें भी दर्ज की गई हैं। हालांकि, कोरोना के घटते मामलों के बीच कई राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में पीएम जनता से संवाद कर उन्हें यह बता सकते हैं कि देश में वायरस कमजोर जरूर पड़ा है लेकिन अभी खतरा बरकरार है।

देश में आज बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन का ट्रायल भी शुरू किया गया है। एक्सपर्ट्स ने आशंका जाहिर की है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर बच्चों पर सबसे ज्यादा असर कर सकती है। ऐसे में पीएम मोदी कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी संवाद कर सकते हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर यह मांग की थी कि वह डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों के बीच बढ़ते हमलों के मामले में हस्तक्षेप करें।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें