28.8 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमराजनीतिस्थानीय चुनावों में धुआँधार जीत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मतदाताओं...

स्थानीय चुनावों में धुआँधार जीत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मतदाताओं माना धन्यवाद!

Google News Follow

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव 2025 के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। इन नतीजों के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मतदाताओं का आभार जताते हुए पार्टी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं की खुले तौर पर सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता ने भरोसा जताया है।

रविवार (21 दिसंबर) को मुख्यमंत्री फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और संगठन महामंत्री नितिन नबीन के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और राज्यभर के पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की भी सराहना की। अपने संदेश में उन्होंने लिखा, “राज्य में एक बार फिर बीजेपी नंबर 1 है!”, जिसे लेकर पार्टी समर्थकों में उत्साह देखा गया।

राज्य में 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्यों के पदों के लिए हुए चुनावों की मतगणना सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। रुझानों के अनुसार, सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को बड़ी बढ़त मिलती नजर आ रही है, जिसमें भाजपा सबसे आगे है।

अब तक के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 117 सीटों पर आगे चल रही है। इसके बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 59 सीटों पर, अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) 37 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस को 31 सीटें, एनसीपी (शरद पवार गुट) को 10 सीटें और उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 9 सीटें मिलती दिख रही हैं।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी भाजपा के प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत बताया। गडकरी ने कहा, “आपका, हमारा, बीजेपी सबकी है, और यह कार्यकर्ताओं की जीत है।,” और विकासोन्मुख कार्यशैली पर जनता के भरोसे के लिए धन्यवाद दिया।

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने इन नतीजों का श्रेय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की लीडरशिप में, महाराष्ट्र में आज घोषित नगर पालिका और नगर परिषद चुनावों के नतीजों से साफ पता चलता है कि उनकी लीडरशिप को पूरे राज्य में स्वीकार किया गया है। उनकी लीडरशिप में, बीजेपी ने एक अभूतपूर्व शानदार जीत हासिल की, और दूसरी पार्टियों के मुकाबले दोगुनी से ज़्यादा सीटें जीतीं।”

कुल मिलाकर, स्थानीय निकाय चुनावों के ये रुझान राज्य की राजनीति में भाजपा की मजबूत स्थिति और संगठनात्मक पकड़ को रेखांकित करते हैं। आने वाले दिनों में अंतिम नतीजों के साथ यह स्पष्ट होगा कि यह बढ़त किस हद तक सत्ता संतुलन को प्रभावित करती है, लेकिन फिलहाल भाजपा के लिए यह प्रदर्शन एक बड़ी राजनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

ब्रिटेन: बांग्लादेश के पूर्व कार्यवाहक राजदूत मारपीट और यौन हिंसा की धमकी के आरोप में गिरफ्तार

नकली मोबाइल फ़ोन बनाने वाले गैंग का पर्दाफ़ाश; 4 गिरफ्तार

महायुति ने 200 का आंकड़ा पार किया, BJP का शतक, शिंदे का अर्धशतक

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें